- Home
- Astrology
- Horoscope
- 21 फरवरी से कुंभ राशि में बनेगी सूर्य और शुक्र की युति, सभी राशियों पर होगा इसका शुभ-अशुभ असर
21 फरवरी से कुंभ राशि में बनेगी सूर्य और शुक्र की युति, सभी राशियों पर होगा इसका शुभ-अशुभ असर
20 फरवरी की रात शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 16 मार्च तक रहेगा।

मेष
धन लाभ हो सकता है। कामों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में समय बीतेगा।
वृषभ
शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात की चिंता सताएगी। धन हानि भी हो सकती है। शत्रु परेशान करेंगे। सरकारी कामों में परेशानियां आएंगी। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन
शुक्र के राशि परिवर्तन से हर काम में फायदा होगा। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। हेल्थ पहले से बेहतर होगी। दोस्तों व रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क
शुक्र के राशि बदलने से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। मनोरंजन में समय बीतेगा। सगे-संबंधियों से लाभ मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
सिंह
आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। मेहनत का फल नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। मूत्र संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। बेकार की यात्रा हो सकती है।
कन्या
शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है। इस समय थोड़ा संभलकर रहें। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। दुर्घटना के योग भी इस समय बन रहे हैं।
तुला
पुत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।
धनु
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
हेल्थ से जुड़ी पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।
कुंभ
अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। पति-पत्नी के विवाद खत्म होंगे।
मीन
दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। मनोरंजन में समय बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।