MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • ये हैं घर की छोटी-छोटी चीजों और जानवरों से जुड़े 7 अपशकुन, जानिए इनसे जुड़ी मान्यताएं

ये हैं घर की छोटी-छोटी चीजों और जानवरों से जुड़े 7 अपशकुन, जानिए इनसे जुड़ी मान्यताएं

उज्जैन. बचपन से ही आप और हम शकुन-अपशकुन के बारे में पढ़ते और सुनते आ रहे हैं। मान्यता है किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अगर दही खाकर घर से निकला जाता है तो कार्य जरूर शुभ और सफल होता है। वहीं दूसरी तरफ कई अपशगुन भी होते हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि अपशगुन होने पर कार्यों में बाधाएं आती हैं और कार्य सफल नहीं होता। शकुन और अपशकुन की ये मान्यताएं प्राचीनकाल से ही चली आ रही हैं। जिसमें से कुछ लोग इन मान्यताओं पर विश्वास करते हैं तो कुछ पर नहीं। आगे जानिए कुछ ऐस ही मान्यताओं के बारे में...   

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 14 2021, 08:59 AM IST| Updated : Jun 14 2021, 10:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

1. लोहे की चीजों का अपशगुन
मान्यता है जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जाएं जल्दी से हावी हो जाती है। ऐसे में उनके बिस्तर के सिरहने के पास लोहे से बनी चीजों का रखने से नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं भटकती है। लेकिन जंग लगी लोहे की चीजों का घर पर रखना अपशगुन माना जाता है।

27

2- दूध का अपशगुन
दूध का उबलकर जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।

37

3-झाडू का अपशगुन
झाडू में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। झाडू पर पैर रखना और शाम के समय घर पर झाडू लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है। इसके अलावा झाडू को खुली जगह पर नहीं रखनी चाहिए बल्कि किसी कोने में छिपाकर ही रखना चाहिए। 

47

4- छींक का अपशगुन
घर से निकलते समय अगर छींक आ जाए तो इसे भी बहुत अपशकुन माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।

57

5- पैसे से जुड़ा अपशगुन
कभी भी जेब या फिर पर्स पैसों से खाली नहीं रखना चाहिए। जेब का खाली रखना अपशगुन माना जाता है।

67

6. पक्षियों से जुडा हुआ अपशगुन
घर पर मकड़ी के जाले का होना और चमगादड़ों, कबूतरों का घर पर डेरा डालना बड़ी अपशगुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी गिरना बहुत ही अपशकुन माना जाता है।

 

77

7- जानवरों का अपशगुन
घर पर कुत्तों और बिल्लियों का रोना या फिर आपस में झगड़ा करना अच्छा नहीं माना जाता है। घर या घर के आसपास कुत्तों या बिल्लियों का रोना किसी अप्रिय घटना के होने का संकेत माना जाता है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved