MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 20 जुलाई को मंगल बदलेगा राशि, मेष और कर्क सहित इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

20 जुलाई को मंगल बदलेगा राशि, मेष और कर्क सहित इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

उज्जैन. 20 जुलाई, मंगलवार को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये 6 ग्रह सितंबर 2021 तक रहेगा। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं। सिंह राशि में मंगल के गोचर से 4 राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां… 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 15 2021, 10:49 AM IST| Updated : Jul 15 2021, 01:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

मेष राशि
मंगल के सिंह राशि में आने से मेष राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें अन्यथा आपके चोटिल होने की संभावना है। हालांकि धन को लेकर स्थिति ठीक रहेगी। 

24

कर्क राशि
सिंह राशि में मंगल के गोचर से कर्क राशि के लोगों को संभलकर चलना होगा। इस अवधि में आपको बोलने में भी सावधानी रखना होगा, वरना वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध में नियंत्रण रखें। धन की बचत कर पाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुंब में पारिवारिक कलह रह सकता है। 

34

सिंह राशि
इस अवधि में आपको अधिक क्रोध आएगा। जरा-जरा सी बात में आप झगड़ा कर सकते हैं। इस अवधि में आपके स्वभाव में अहंकार की वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव के साथ-साथ झगड़ा आदि भी हो सकता है। आपकी सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

 

44

धनु राशि
मंगल का यह गोचर सेहत के मामले में कष्टकारी हो सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी-व्यापार में आपको सामान्य परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गोचर की संपूर्ण अवधि आपके सामान्य परिणामकारी रह सकती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved