MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मंगल ने किया सिंह राशि में प्रवेश, 6 सितंबर तक किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए

मंगल ने किया सिंह राशि में प्रवेश, 6 सितंबर तक किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए

उज्जैन. मंगल ग्रह 20 जुलाई की शाम को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 6 सितंबर तक रहेगा। सिंह राशि पर गोचर करते समय ये ग्रह अत्यधिक प्रभावशाली होता है क्योंकि, ये इस राशि के लिए सर्वाधिक योग कारक होता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच तथा मकर राशि में उच्च के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आगे जानिए…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 21 2021, 08:51 AM IST| Updated : Jul 21 2021, 11:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

212

वृषभ राशि
मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही समझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

312

मिथुन राशि
कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। जुझारू स्वभाव के चलते कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 

 

412

कर्क राशि
अपने साहस, कुशाग्रबुद्धि और वाणी के बल पर जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 

512

सिंह राशि
रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

612

कन्या राशि
मंगल के प्रभाव से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।

712

तुला राशि
नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

 

812

वृश्चिक राशि
रोजगार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

912

धनु राशि
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

1012

मकर राशि
अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें।

1112

कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हो तो पूर्ण सफल रहेंगे।

 

1212

मीन राशि
अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved