MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मई 2021 राशिफल: मेष को हो सकता है धन लाभ, कन्या को हो सकती हैं हेल्थ प्रॉब्लम, कैसा होगा आपके लिए ये महीना ?

मई 2021 राशिफल: मेष को हो सकता है धन लाभ, कन्या को हो सकती हैं हेल्थ प्रॉब्लम, कैसा होगा आपके लिए ये महीना ?

उज्जैन. साल 2021 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा राशि बदलेंगे। शनि ग्रह मार्गी से वक्री स्थिति में हो जाएगा, वहीं राहु, केतु, मंगल और गुरु ग्रह में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

12 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 01 2021, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
महीने की शुरूआत में सूर्य-शुक्र मेष राशि का लग्न में, बुध-राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में और गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। शनि का दसवें भाव में परिभ्रमण आपको करियर को नई दिशा देगा। दूसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आप किसी की मदद भी इस दौरान करेंगे। महीने के मध्य में शांति का अनुभव करेंगे। 15 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। अन्य लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लेखन कार्य में व्यस्थ रहेंगे। 17 से 19 मई के बीच चौथा चंद्रमा कष्ट प्रदान करेगा। शारीरिक दुखों का सामना करना पड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा। कोई अनजान भय सताएगा। भगवान की भक्ति में भी मन नहीं लगेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी कामों में गति आएगी। कोई मंहगा उपहार भी आपको मिल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

वृष
इस महीने में बुध-राहु वृष राशि का लग्न में, मंगल मिथुन राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं रहेगी। प्यार में धोखा या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। एक के बाद एक मुसीबत आपके ऊपर आ सकती है। 5 मई के बाद कुछ मामलों में सफलता मिल सकती है। उलझे हुए काम सुलझेंगे। शत्रु पक्ष की ओर से भय कम होगा। 10 मई के बाद आपका मनोबल बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। एकांत की तलाश में किसी गुप्त स्थान पर भी जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। महीने के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल इस समय आपको मिल सकता है। 19 से 21 मई का समय थोड़ा कलहकारी रहेगा। आप चोटिल हो सकते हैं। किसी से बिना कारण विवाद हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी प्रियजन से बिछोह हो सकता है। शरीर के कई हिस्सों में दर्द के कारण परेशान रहेंगे। 

312

मिथुन
इस महीने मंगल मिथुन राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में सातवां चंद्रमा अनुकूल फल देगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दूसरों की समस्या आप सुलझाने में सफल रहेंगे। 3 व 4 मई को थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। कुछ गलत निर्णय आपसे हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी छवि धूमिल होगी। सहयोगी के साथ आपके विचार मेल नहीं खाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों को काम से थोड़ी राहत मिलेगी। आपकी परेशानी कम तो होगी, लेकिन चिंता का भाव आपके चेहरे पर साफ नजर आएगा। इस दौरान वाहन के कारण आप परेशान हो सकते हैं। लेट-लतीफी के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। 16 मई के बाद सन्मुख चंद्रमा आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। संतान की ओर से पूरा सहयोग आपको मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। ये समय मिश्रित फलकारी रहेगा।

412

कर्क
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का दसवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की कामों को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। 5 मई के बाद सावधान रहते हुए काम करें, नहीं तो लेन के देने पड़ सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचें। हेल्थ का खास ध्यान रखें। 10 मई के बाद मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। ग्यारहवां चंद्रमा आपको सभी मामलों में सफलता दिलाएगा। महीने के मध्य समय में आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। इस दौरान कोई गुप्त बात आपके द्वारा अनजाने में लीक हो सकती है, इसलिए बोलते समय ध्यान रखें। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। 24 मई के बाद खर्च की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। किसी कारण आप पर निराशा हावी हो सकती है।

512

सिंह
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का नौवें भाव में, बुध-राहु वृष राशि का दसवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में विद्यार्थी वर्ग को बड़ी सफलता मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 7 मई के बाद कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आता हुआ पैसा रुक जाएगा। इस समय आप बुरे लोगों की संगति से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई मंहगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। 13-14 को भौतिक सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होने के योग इस समय बन बन रहे हैं। 17 मई के बाद कोई विचित्र घटना आपके साथ हो सकती है। कुंडली के दसवें भाव में चतुष्ग्रह युति होने के कारण पैसों से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी। महीने के अंतिम सप्ताह में हंसी-खुशी का माहौल परिवार में रहेगा। योग, व्यायाम आदि पर आपका झुकाव बढ़ सकता है।

612

कन्या
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का आठवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में परिवार वालों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस समय कानूनी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। 5 और 6 मई को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 8 से 15 मई के बीच आठवां चंद्रमा परेशानियां खड़ी कर सकता है। इस समय स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पुश्तैनी संपत्ति संबंधित विवाद होने के योग भी बन रहे हैं। 19 मई के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। इस समय प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह समय बिल्कुल सही है। भाइयों में प्रेम बढ़ेगा। आपका भाग्य उदय होगा।

712

तुला
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का सातवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्रोध के कारण बने हुए मामले बिगड़ सकते हैं। आप के सम्मान में कमी आएगी। कोई प्रिय वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। 9 मई के बाद मनचाही वस्तु की प्राप्ति होगी। बिजनेस में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सभी काम समय पर हो जाएंगे। घर के लिए नवीन वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। 14 मई के बाद आठवां चंद्रमा होने के कारण स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। कोर्ट केस में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। 21 मई के बाद आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। कुछ गलत निर्णय इस समय आप ले सकते हैं। भविष्य में इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। 24 से 31 मई के बीच वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहेंगे।

812

वृश्चिक
इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, चंद्रमा धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का छठे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में मिश्रित फलों की प्राप्ति  होगी। नौकरी और बिजनेस को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 5 और 6 मई को समय ठीक नहीं है। आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस समय खर्च अधिक होगा। सुखद यात्रा के योग भी हैं। रोमांस का भी प्रबल योग है। 16 से 23 मई के बीच समय आपके पक्ष में रहेगा। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 24 और 25 मई को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। 27 माई के बाद सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। इस समय आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे।

912

धनु
इस महीने में चंद्रमा धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का पांचवें भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, मंगल मिथुन राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। थोड़े से प्रयासों से सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। 8 से 15 मई के बीच आपका मन काम में नहीं लगेगा। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। घर में भी वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थी बाहर जा सकेंगे। विशेष लाभ की संभावना कम है। घरेलू कामों में समय बीतेगा। 16 मई के बाद कोई सुखद यात्रा हो सकती है। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। इस समय आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कानूनी मामलों की अनदेखी ना करें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

1012

मकर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य शुक्र मेष राशि का चौथे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल मिथुन राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई प्रिय वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। 8 से 15 मई के बीच आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से बिना  कारण ही विवाद हो सकता है। मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। धीमी गति से ही सही लेकिन अपना लक्ष्य पा कर रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।  महीने के तीसरे सप्ताह में शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। किसी मामले में कानूनी विशेषज्ञों की राय लेनी पड़ सकती है। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। 24 से 31 मई के बीच किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस समय आपके मित्र आपका साथ देंगे। हेल्थ में पहले से सुधार होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

1112

कुंभ
इस महीने बुध कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का तीसरे भाव में, बुध- राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, मंगल मिथुन राशि का पांचवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का दसवे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में बिजनेस में हानि होने के योग बन रहे हैं। पति पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार हो सकती है। सिर दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होगी। 5 और 6 मई को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 18 से 15 मई के बीच कोर्ट केस में सफलता के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है। 16 से 23 मई के बीच उत्तम धनदायक समय रहेगा। चारों ओर से लाभ की प्राप्ति होगी। भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। घर परिवार को पूरा समय देंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग इस समय बन रहे हैं।

 

1212

मीन
इस महीने में सूर्य-शुक्र मेष राशि का दूसरे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में धन संबंधी मामलों में आपको बुद्धिमानी से फैसला लेना होगा। इस समय आप लक्ष्य बनाकर काम करेंगे। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। 5 और 6 मई को किसी विवाद में आपका नाम आ सकता है, जिसके कारण आपके काम की गति में अवरोध उत्पन्न होगा। 8 से 15 मई के बीच सामाजिक कामों के लिए समय निकालेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। इस समय आप अतिरिक्त आय के बारे में विचार करेंगे।  ऐशो-आराम की चीजें खरीदने में पैसा खर्च होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। 24 से 31 मई के बीच आठवां चंद्रमा परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा में कष्ट होगा। हेल्थ कमजोर रहेगी। किसी प्रियजन से आपका वाद विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved