- Home
- Astrology
- Horoscope
- टेढ़ी चाल चलकर वृष राशि के मृगशिरा नक्षत्र में आया बुध, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?
टेढ़ी चाल चलकर वृष राशि के मृगशिरा नक्षत्र में आया बुध, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?
उज्जैन. बुध ग्रह 3 जून को वक्री अवस्था में मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे चरण और वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि से होते हुए ये ग्रह 16 जून को रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 जून को बुध ग्रह मार्गी होगा और 3 जुलाई को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष में बुध को मार्केटिंग, बुद्धि कौशल, व्यवसाय, प्रबंधन, और संचार आदि का कारक माना गया है। वृषभ राशि में बुध के आ जाने से राहु के दोषों में कमी आ जाएगी। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा आप पर…

मेष राशि
अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण में रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
वृषभ राशि
मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जो आलस्य आप पर हावी होता जा रहा था उसमें भी कमी आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
मिथुन राशि
अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
कर्क राशि
कार्य संपन्न होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन, सफलता आपको ही मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। रोमांस के मामलों में उदासीनता रहेगी अतः काम पर ही ध्यान दें।
सिंह राशि
उच्चाधिकारियों से मतभेद न पैदा होने दें। अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरह का सरकारी टेंडर हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि
सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी एवं नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है, दवाओं के रिएक्शन पेट संबंधी विकार तथा चर्म रोग से बचें। प्रतियोगियों को अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि
गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होते रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
मकर राशि
संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। वाहन दुर्घटना से बचें और सामान चोरी होने से बचाएं।
मीन राशि
भाइयों में मतभेद बढ़ सकता है अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग बन रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।