MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मासिक राशिफल: अक्टूबर 2020 में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 1 ग्रह होगा वक्री, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

मासिक राशिफल: अक्टूबर 2020 में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 1 ग्रह होगा वक्री, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. अक्टूबर 2020 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन सभी ग्रहों के राशि बदलने का असर 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 4 अक्टूबर को मंगल ग्रह मीन राशि में, 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में, 23 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा 14 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होगा। इन सभी ग्रहों के परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या असर दिखाई देगा, जानिए…

11 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 01 2020, 02:14 PM IST| Updated : Oct 01 2020, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
इस महीने मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, शुक्र सिंह राशि का पांचवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का छठे भाव में गुरु धनु राशि का नवे भाव में और शनि मकर राशि का दसवे भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत का समय आपके लिए ठीक नहीं है क्योंकि सारे ग्रह अलग-अलग है यानी बिखराव की स्थिति है। कठिन परिश्रम के बाद भी कुछ नहीं मिलने वाला। शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में स्थितियां थोड़ी बदलेंगी, जिसके चलते परेशानी थोड़ी कम होगी। महीने के मध्य में कोई बड़ा सौदा करने से मन प्रसन्न रहेगा। ये महीना लव लाइफ के लिए के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा। आपके प्रेम प्रसंग का मामला सबको पता चल सकता है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो महीने के अंत तक ये हो सकता है, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान पर नियंत्रम रखें। मीडिया से जुड़े लोग, लेखक, छात्र, प्रोफेसर तथा रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए महीने के अंत का समय अच्छा रहेगा।

212

वृष
इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, शुक्र सिंह राशि का चौथे भाव में, सूर्य कन्या राशि का पंचम भाव में, बुध तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। भयंकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में स्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेगी। इस समय आपके धन, वैभव व ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद उलझे हुए काम निपट जाएंगे। काम गति पकड़ेंगे, लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस महीने आप अतिरिक्त आय प्राप्त करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  मित्र-परिजन मददगार साबित होंगे। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समधान हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। 21 और 22 अक्टूबर का समय थोड़ा तनाव वाला रहेगा। टारगेट पूरा न होने के कारण बॉस से विवाद हो सकता है।
 

312

मिथुन
इस महीने शुक्र सिंह राशि का तीसरे भाव में, सूर्य कन्या राशि का चौथे भाव में, बुध तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठें भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की पहले सप्ताह में चंद्रमा का दसवें स्थान पर परिभ्रमण बड़ी सफलता दिला सकता है या बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर भी मिल सकता है। रोजगार में आप नई-नई संभावनाएं तलाशेंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। दुश्मन चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। ऑफिस में अधिकारी से विवाद हो सकता है। कोई लंबी सोच की योजना बना सकते हैं। 15 अक्टूबर को कलह, वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े के योग बन रहे हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। काम में कुछ नयापन लाने का विचार कर सकते हैं। 23 अक्टूबर को कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा। अंतिम सप्ताह में मकान, जमीन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। लोग आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा करेंगे।
 

412

कर्क
इस महीने में शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, सूर्य कन्या राशि का तीसरे भाव में, बुध तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में गुरु धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में चंद्रमा का नवें स्थान पर परिभ्रमण उन्नति कारक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजकीय पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन थोड़ी-सी चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पिछले समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। 19-20 अक्टूबर को किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। महीने के अंत में प्रेम प्रसंग के चलते आपकी बदनामी हो सकती है। परिवार में किसी की तबियत खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है।
 

512

सिंह
इस महीने शुक्र सिंह राशि का लग्न में, सूर्य कन्या राशि का दूसरे भाव में, बुध तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में रहेगा। महीने की शुरू‌वात में किसी अनहोनी घटना के योग बन रहे हैं। आठवां चंद्रमा अशुभ रहेगा, दुर्घटना भी हो सकती है। आग और पानी से सावधानी रखें। किसी दूसरे के विवाद में न पड़े तो अच्छा रहेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में समय पक्ष का रहेगा। घूमने के अवसर मिलेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। कोई उपहार या पुरस्कार भी इस समय मिल सकता है। लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच किस्मत का साथ मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक तालमेल भी बढ़िया रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में घर का बजट गड़बड़ा सकता है। पैसा आएगा जरूर, लेकिन टिकेगा नहीं। आपकी कमियां उजागर हो सकती हैं।

612

कन्या
इस महीने सूर्य कन्या राशि का लग्न में, बुध तुला राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, गुरु धनु राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में और राहु वृषभ राशि का नौवे भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में सुखों का अनुभव होगा। लेकिन आप जोखिम भरे कामों से दूर ही रहें तो अच्छा है। गलत संगत में पड़कर गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण आगे पछताना पड़ेगा। जितनी चादर हो, उतने ही पैर पसारें। 8 से 15 अक्टूबर के बीच चिंताओं से राहत मिलेगी। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। मनोरंजन में समय बीतेगा। खरीदी करते समय सावधानी रखें। महीने के तीसरे सप्ताह में थोड़े बिजी रहेंगे। चंद्रमा दूसरे भाव में आकर आपके काम की गति बढ़ाएगा। संतान के विवाह, करियर आदि की चिंता समाप्त होंगी। 24 से 31 के बीच घर में खुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। आपकी हर जरूरत इस समय पूरी हो जाएगी। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा।
 

712

तुला
इस महीने बुध तुला राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में रहेगा। इस महीने आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। 4-5 अक्टूबर को सातवां चंद्रमा, मंगल से युति कर लक्ष्मी योग बना रहा है, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। 8 को काम को बोझ बहुत अधिक रहने से आप परेशान हो सकते हैं। 11-12 को अटके हुए कामों में गति आएगी। नए संपर्क बनेंगे। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आपके आस-पास का वातावरण सुखद रहेगा। तीसरे सप्ताह में हेल्थ में गिरावट हो सकती है। भाग्य भरोसे न बैठें, नहीं तो हाथ आया अवसर हाथ से निकल सकता है। काम से बचने के चक्कर में ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। 24-25 को जोखिम उठाने की बजाए सही समय आने की प्रतीक्षा करें। महीने के अंतिम समय में कारोबार बढ़ाने पर जोर रहेगा। इस समय त्वचा से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने के संकेत हैं।
 

812

वृश्चिक
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, शुक्र सिंह राशि का दसवें भाव में रहेगा। इस महीने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहत रहेगा। थोड़ा सा संघर्ष करने के बाद नया काम शुरू हो सकता है। इस समय मसालेदार भोजन से बचें। ऑफिस में किसी बात पर आपकी आलोचना हो सकती है। 8 से 10 अक्टूबर के बीच पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। 15 अक्टूबर को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। विभागीय परीक्षा, नौकरी से संबंधित परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। इस समय बिजनेस में नए एग्रीमेंट होंगे। चिंताओं से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। 24-25 को किस्मत का सितारा चमकेगा और आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आपके काम की सभी तारीफ करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
 

912

धनु
इस महीने गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का दसवें भाव में और केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत परेशानियों से होगी। चौथा चंद्रमा सुख-सुविधा में कमी लाएगा। वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। आप करना अच्छा चाहेंगे, लेकिन हो उसका उल्टा जाएगा। नौकरी में आपकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा सकती है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच का समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। कोशिश करने से मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बहुत ज्यादा फायदा तो नहीं होगा, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा। 20 से 25 अक्टूबर तक का समय थोड़ा हानिकारक रहेगा। आकस्मिक खर्च से परेशान रहेंगे। विरोधी आपको किसी मामले में उलझा सकते हैं। महीने के अंत में पुराना विवाद सुलझ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। आय-व्यय की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
 

1012

मकर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा मीन राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र सिंह राशि का आठवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का नौवें भाव में, बुध तुला राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 3 से 5 अक्टूबर के बीच काम की रफ्तार धीमी हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति इस समय थोड़ी डावांडोल रहेगी। 8 से 15 अक्टूबर के बीच आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। सातवां चंद्रमा इस समय आपके लिए सुखदायक रहेगा। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आप खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करेंगे। 13-14 को किसी से विवाद होने की संभावना है। 19-20 को पूरा ध्यान पैसा कमाने पर लगा रहेगा। इस समय जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप कुशलता पूर्वक काम करेंगे और सफलता हासिल करेंगे।

1112

कुंभ
इस महीने चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृष राशि का चौथे भाव में, शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का आठवें भाव में, गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। ऑफिस में बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। चंद्रमा और मंगल की युति से पराक्रम तो बढ़ेगा साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। 8 को क्रोध में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। घर-परिवार में व्यस्त रहने के बाद भी आप लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। इस समय प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी आलोचना हो सकती है। 16 से 20 के बीच हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस को बढ़ाने की जो योजना आप बना रहे हैं वो अटक सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बेकार के कामों में पैसा खर्च होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
 

1212

मीन
इस महीने चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृष राशि का तीसरे भाव में, शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप नई भूमि, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से इस दौरान मुलाकात हो सकती है। 8 अक्टूबर के बाद परिवार में किसी बात पर कलह हो सकती है। गलतफहमियों के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। काम का बोझ भी अधिक रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है। 17-18 को बच्चों को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। थकान अधिक रहेगी। 25 से 30 के के बीच धन हानि के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कमर के नीचे के रोग परेशान कर सकते हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved