MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मासिक राशिफल: फरवरी में किसी का व्यापार बढ़ेगा, कोई फंस सकता है कानूनी मामलों में, कैसा होगा आपके लिए ये महीना

मासिक राशिफल: फरवरी में किसी का व्यापार बढ़ेगा, कोई फंस सकता है कानूनी मामलों में, कैसा होगा आपके लिए ये महीना

उज्जैन. साल 2021 के दूसरे महीने फरवरी में 4 बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। सबसे पहले 4 फरवरी को बुध ग्रह उल्टी चाल (वक्री) चलते हुए कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेगा। 12 फरवरी को सूर्य मकर राशि निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। शुक्र ग्रह 20 फरवरी को मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करेगा। सबसे अंत में 21 फरवरी को मंगल मेष से वृषभ राशि में जाएगा। गुरु, शनि और राहु-केतु की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

12 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 31 2021, 11:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
महीने की शुरूआत में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृष राशि दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, शुक्र, सूर्य, शनि व गुरु मकर राशि का दसवें भाव में, बुध कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। आप खुलकर खर्च करेंगे। दूसरों की मदद भी कर पाएंगे। लाभ की स्थितियां बनेंगी। भाइयों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी से विवाद हो सकता है। 8 व 9 फरवरी को सभी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोमांस व प्रेम के मामले में नई संभावनाएं बन सकती हैं। महीने के मध्य में किसी वजह से मन दुखी हो सकता है। महीने के तीसरे सप्ताह में कष्टप्रद यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। महीने के अंत में कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएंगे। परिवार के साथ समय बीताने से मन शांत रहेगा। किसी से कहा-सुनी भी हो सकती है।
 

212

वृषभ
इस महीने में राहु वृषभ राशि लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य व गुरु मकर राशि का नौवें भाव में, बुध कुंभ राशि का दसवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप मनचाहा परिणाम मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। 8 फरवरी के बाद किसी कारण आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। 17 के बाद वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी मसले में पर परिवार में विवाद भी हो सकता है। इस समय आत्मविश्वास कम हो सकता है। 22 फरवरी के बाद समय पुन: पक्ष का होने लगेगा। सकारात्मक बदलाव आएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में कुछ मामलों में कलह की स्थिति बन सकती है, हालांकि आप इसे मैनेज कर लेंगे। बच्चों के साथ समझदारी पूर्वक व्यवहार करें।
 

312

मिथुन
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि छठे भाव में, शनि-शुक्र-गुरु-सूर्य मकर राशि का आठवें भाव में, बुध कुंभ राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत के 3 दिन मन बैचेन रहेगा। कई तरह की शंका-कुशंका मन में बनी रहेगी। कोई काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। इसके बाद का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छे फल देने वाला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 10 फरवरी के बाद किसी पुरानी गलती का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आपके मित्र या रिश्तेदार धोखा दे सकते हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है। 16 फरवरी के बाद मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे। आपको अपनी काबिलियत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। 22-23 को नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। महीने का अंत समय शानदार रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आसानी से निपट जाएंगे। घर से जुड़े सामान की खरीद होगी। आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
 

412

कर्क
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, बुध कुंभ राशि का आठवें भाव में, मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। 1 से 3 फरवरी के बीच कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। मित्र की सलाह आपके काम आएगी। इसके बाद किसी बात पर बॉस से आपका विवाद हो सकता है। इससे आपका व्यक्तिगत नुकसान भी होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में बाधा आ सकती है। 8-9 फरवरी को पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। 16 फरवरी के बाद कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान विवादास्पद मामलों से दूर रहेंगे तो ठीक रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ की संभावना बन रही है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। काम को टालने की जगह उसे मन लगाकर पूरा करें तो भविष्य में इसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे।
 

512

सिंह
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का छठे भाव में, बुध कुंभ राशि का सातवें भाव में, मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। इस समय आपको नौकरी और परिवार के बीच सामंजस्य बनाकर चलना पड़ेगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। 11 फरवरी के बाद काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। काम पूरा न होने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। 16 फरवरी के बाद समय थोड़ा विपरीत रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। कुछ मामलों में आप समझौता नहीं करेंगे। 24 से 28 फरवरी के बीच में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। बनता हुआ काम अंत में जाकर रूक जाएगा। नया वाहन खरीदने के योग इस समय बन रहे हैं।
 

612

कन्या
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-गुरु-शनि और सूर्य मकर राशि का पांचवें भाव में, बुध कुंभ राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरुआत शानदार रहेगी। सुख संपत्ति से जुड़े सभी ऐशो आराम आपको मिलेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। बिगड़े काम भी इस समय बन सकते हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा। 8 से 15 फरवरी के बीच आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। काम में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। कुछ लोग आपकी मदद करेंगे तो कुछ आपका बुरा करने में लगे रहेंगे। 16 फरवरी के बाद समय फिर से आपके पक्ष में हो सकता है। जीवन साथी से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। समाज सेवा के काम में पैसा खर्च होगा। महीने का अंतिम सप्ताह उत्साह व उमंग से भरपूर रहेगा। लाभ और खुशी दोनों के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है।
 

712

तुला
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-सूर्य-शनि-गुरु मकर राशि का चौथे भाव में, बुध कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पुराना रोग भी इस समय परेशान कर सकता है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ सकता है, इस वजह से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। 6-7 फरवरी को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। 12 फरवरी के बाद समय अनुकूल आएगा। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह समय अनुकूल है। 17-19 फरवरी के बीच चंद्रमा और मंगल की युति के प्रभाव से धन लाभ होगा। आप अपने शौक पूरे कर सकेंगे। खेलकूद में रुचि बढ़ेगी। महीने का अंतिम सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस समय नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सभी बाधाओं को पार करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। दिलचस्प लोगों से मुलाकात हो सकती है।
 

812

वृश्चिक
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र-शनि-गुरु सूर्य मकर राशि का तीसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। इस समय की गई यात्रा का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। 8 से 15 फरवरी के बीच भागीदारी के कामों में फायदा होगा। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल है। पेट से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। बिजनेस में समझदारी भरा निर्णय ले सकते हैं। 19 फरवरी के बाद मेहनत का फल कई गुना अधिक मिलेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। 24 से 28 फरवरी के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से निभा पाएंगे। भविष्य के लिए कोई बेहतर निवेश कर सकते हैं।
 

912

धनु
इस महीने गुरु-शुक्र-शनि-सूर्य मकर राशि का दूसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच आप पर पैसा कमाने की धुन सवार रहेगी। आप अपनी कुशलता से सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। नए मकान से संबंधित योजना बन सकती है। पेट से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में अतिथियों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार के लोग आपके कामों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। महीने के मध्य में किसी से विवाद हो सकता है। 20 फरवरी के बाद भूमि भवन से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 24 फरवरी के बाद आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इस समय अनजान महिलाओं से दूरी बनाकर रखें। 27 फरवरी के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम के सार्थक परिणाम आपको मिलेंगे।

1012

मकर
इस महीने शुक्र-सूर्य-गुरु शनि मकर राशि का लग्न में, बुध कुंभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि के चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिन कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। इस समय आपका बजट कुछ गड़बड़ा सकता है। आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। अपनी काबिलियत के दम पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। 16 से 23 फरवरी के बीच तीसरा चंद्रमा आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। नौकरी और व्यापार में भी जबरदस्त सफलता के योग इस समय बन रहे हैं। आपका उत्साह और जोश इस समय चरम पर रहेगा। भाइयों से संपत्ति से जुड़ा मामले का निपटारा होगा। 26 से 28 फरवरी के बीच कोई अप्रिय घटना की संभावना बन रही है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है। किसी की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ना लें।
 

1112

कुंभ
इस महीने बुध कुंभ राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा।  महीने के आरंभ में किसी से आपका विवाद हो सकता है। थोड़े से फायदे के लिए गलत लोगों से सौदा कर सकते हैं। इस समय बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा। 8 से 15 फरवरी के बीच विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अपना लक्ष्य प्राप्त करके ही दम लेंगे। 10 और 11 फरवरी को समय विपरीत रहेगा। इस समय आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। समय सामान्य कामों में व्यतीत होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप बहुत ही सोच-विचार का काम करेंगे। चंद्रमा और राहु की युति चौथे स्थान पर होने से पिता या भाइयों से विवाद हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है। दोस्तों और  सहयोगियों की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।
 

1212

मीन
इस महीने मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र- शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच का समय मिलाजुला रहेगा। हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। ईश्वर आराधना की ओर झुकाव हो सकता है। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ेगा। 8 से 15 फरवरी के बीच अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। किसी को पैसा उधार ना दें। बेकार के कामों पर पैसा खर्च होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में सन्मुख चंद्रमा सफलता प्रदान करेगा। बच्चे आपकी बात मानेंगे। कोई नया काम इस समय आप शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। 24 से 28 फरवरी के बीच इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
100 साल बाद गुरु-शुक्र का संयोग, 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!
Recommended image2
Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन रहें दुश्मनों से सावधान? जानें राशिफल से
Recommended image4
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Recommended image5
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved