26 मई को होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ
उज्जैन. साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को होगा। ये ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण वृश्चिक राशि के लोगों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ सकता है। सभी राशियों पर चंद्रग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई देगा। ज्योतिषी गणना के अनुसार, इस चंद्रग्रहण का सकारात्मक प्रभाव इन 5 राशि के लोगों को मिल सकती है। जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

मिथुन
आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैसों से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं। साथ ही कार्य में सफलता मिलने के योग बनेंगे। किसी दूसरे के विवाद में पड़कर स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
सिंह
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन सेहत पर ध्यान रखना होगा। साथ ही परिजनों के स्वास्थ्य में ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापार के लिए भी यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि सेहत में कुछ कमी थी तो वह दूर हो सकती है।
मीन राशि
आपकी योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शुभ फल पाने के लिए चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।