MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 11 दिसंबर को शुक्र करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, कैसा होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव?

11 दिसंबर को शुक्र करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, कैसा होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव?

उज्जैन. 11 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे शुक्र ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र 4 जनवरी तक रहेगा। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना कुछ लोगों को राहत प्रदान करेगा तो कुछ लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 10 2020, 03:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
जीवनसाथी से आपका तालमेल ठीक बना रहेगा। आप उनकी कोई बात मानने के लिये मजबूर हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
 

212

वृष राशि
वैवाहिक जीवन बेहद सुखी रहेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है। आप इस दौरान लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखेंगे। इस बीच आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।
 

312

मिथुन राशि
हाथ में लिये कामों को पूरा किए बिना ना छोड़ें। जीवन में दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।
 

412

कर्क राशि
संतान से सुख-सहयोग नहीं मिल पायेगा। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है, संभलकर रहें। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। ये समय आपके पक्ष में नहीं है।
 

512

सिंह राशि
माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन का लाभ पाने में आपको कुछ देर हो सकती है।
 

612

कन्या राशि
आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चांस बन रहे हैं। आपको माता-पिता का पूरा सुख मिलेगा। इस बीच आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप सभी के चहेते बने रहेंगे।
 

712

तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। संतान के मामले में भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है। इस समय आपको एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चक्कर में पड़ने से भी बचना चाहिए।
 

812

वृश्चिक राशि
इस समय आपको हर तरह के लाभ मिलेंगे। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। बिजनेस के कामों में भी लाभ बना रहेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपको संतान का सुख मिलेगा।
 

912

धनु राशि
विवाहित लोगों की किस्मत उनका साथ देगी। धन के मामले में भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही आप एक अच्छे कवि साबित होंगे। शुक्र के कारण आपको बिजनेस में भी लाभ होगा।
 

1012

मकर राशि
आपकी आमदनी ठीक-ठीक बनी रहेगी। कुछ जरूरी कामों में समय लग सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। नौकरी में थोड़ी परेशानियां हो सकती है। ये समय मिला-जुला रहेगा।
 

1112

कुंभ राशि
करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। पिता का पूरा साथ मिलेगा। कई रुके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है।
 

1212

मीन राशि
तीर्थ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपको मेहनत के अनुसार अपने भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के लिए समय सामान्य है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved