- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- शादी के बाद हर दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच ड्रेस, नई नवेली दुल्हन का खिलेगा रूप
शादी के बाद हर दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच ड्रेस, नई नवेली दुल्हन का खिलेगा रूप
लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय पूरे भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। हर दिन हजारों दुल्हनें अपने घर से विदा होकर ससुराल जा रही है। शादी के दिन और उसके पहले की फंक्शन के लिए तो दुल्हन तरह-तरह की ड्रेसेस खरीद लेती हैं, लेकिन शादी के बाद जब ससुराल में जाती है तो इसी उधेड़बुन में रहती है कि ऐसा क्या पहना जाए जो अलग भी और उनके ऊपर सुंदर भी देखें, क्योंकि नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए तो पूरा घर बैठा रहता है। तो चलिए आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजें जो हर दुल्हन के पास होनी चाहिए...
| Published : Dec 08 2022, 08:08 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लाल रंग की साड़ी
नई नवेली दुल्हन पर लाल रंग खूब जचता है। जब आप हाथों में चुड़ा, मांग में सिंदूर भरे इस साड़ी को पहनेंगी, तो बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। जरूरी नहीं की आप हैवी साड़ी और हैवी जूलरी ही पहने। आप लाइट वेट रेड साड़ी पर लाइट ज्वेलरी पहनकर भी अपने लुक को सिंपल और क्लासी रख सकती हैं।
बनारसी साड़ी
जी हां, हर दुल्हन के पास शादी के बाद किसी फंक्शन में पहनने के लिए बनारसी साड़ी जरूर होनी चाहिए। आप अपने पसंद के हिसाब से कोई भी कलर इसके लिए चुन सकती हैं। इसके साथ एल्बो, फुल स्लीव्स या स्लीवलैस ब्लाउज तीनों ही बहुत क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं।
लाइट वेट लहंगा
दुल्हन के पास शादी का हैवी लहंगा तो जरूर होता और शादी के फंक्शन में भी वह कई लहंगे पहनती हैं, लेकिन शादी के बाद यह लहंगे कैरी करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कोई भी बांधनी, लहरिया या लाइटवेट कोई भी लहंगा कैरी कर सकते हैं। यह बहुत ही सिंपल और क्लासी लुक देता है।
शरारा
इन दिनों शरारा का ट्रेंड बहुत ज्यादा है। यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है और जब इसे झुमके और पासा के साथ पहना जाए तो ये कंप्लीट लुक होता है। ऐसे में आप अपने पसंद का कोई भी पेस्टल कलर का शरारा चुन सकते हैं।
अनारकली
जी हां, हर दुल्हन के पास एक खूबसूरत सी अनारकली ड्रेस भी होनी चाहिए। आप जॉर्जेट फैब्रिक पर काम की हुई अनारकली सूट ले सकते हैं। इन दिनों पेस्टल कलर का बहुत ट्रेंड है। ऐसे में आप पेस्टल कलर पर गोल्डन वर्क किया हुआ अनारकली सूट कैरी कर सकते हैं।
नई नवेली दुल्हन की वैनिटी में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें, आज ही बना लें लिस्ट