MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • पापा को बेटे का आखिरी दुलार : मासूम ने मां की गोद से पिता को दी अंतिम विदाई, देखने वाले भी रोने लगे

पापा को बेटे का आखिरी दुलार : मासूम ने मां की गोद से पिता को दी अंतिम विदाई, देखने वाले भी रोने लगे

गुना : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) में शनिवार का दिन इमोशनल करने वाला था। शिकारियों की फायरिंग में शहीद हुए आरोन पुलिस थाने के एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और संतराम की जब अंतिम विदाई की बेला आई तो हर किसी की पलकें भीगी हुई थी। आंसुओं की धार सैलाब बन गई और बस जय-जयकार होती रही। राजकीय सम्मान के साथ आखिरी सलामी दी गई। जहां-जहां से पार्थिव देह गुजरा हर कोई नतमस्तक हो गया। श्रद्धांजलि अर्पित कर भावुक होता रहा। इस बीच एक ऐसा पल भी आया जब हर कोई फफक पड़ा। कलेजा ठिठुर गया। पल था श्योपुर में संतराम रावत के अंतिम संस्कार का। आठ महीने के मासूम बेटे ने मां की गोद से शहीद पिता का पैर छूआ तो कलेजा कांप गया। शहीदों की अंतिम विदाई की इमोशनल करने वाली तस्वीरें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 15 2022, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

शनिवार को जब संतराम का पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके घर श्योपुर पहुंचा तो नमन से वहां खड़े सिर झुक गए। मां की गोद में बैठा आठ महीने का मासूम पिता के देह के पास पहुंचा और पैर छूकर अंतिम विदाई दी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद हर आंखें छलक गईं। वीरपुर तहसील के गोहर गांव के रहने वाले संतराम के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही पत्नी वर्षा बेसुध हैं। मां विद्या बाई के आंसू नहीं रुक रहे। दोनों शहीद का पार्थिव देह छोड़ने को तैयार नहीं थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

जिसने भी यह दृश्य देखा उसका कलेजा भर आया। हर कोई भगवान को कोसता नजर आया कि आखिर इस नन्हें बच्चे का क्या कसूर। शहीद संतराम मीणा के पिता श्रीनिवास मीणा किसान हैं। उनके दो भाई इंडियन आर्मी में हैं। भारतीय सेना में और तीसरा सरकारी शिक्षक हैं। संतराम की आठ साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुई थी। शहीद आरक्षक के भाई ने शिवराज सरकार से बदले के साथ शहीद की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

35

दूसरी तरफ नीरज भार्गव की पार्थिव देह भी उनके घर गुना के सिसौदिया कॉलोनी पहुंचा तो हर दिशा चित्कार से भर गई। गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई दी गई। घर से मुक्तिधाम तक जयकारे लगते रहे। 12 साल के बेटे वंश ने पिता को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। वो अस्पताल में हैं, उन्हें अभी इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को नीरज ने पत्नी की सोनोग्राफी कराने अस्पताल पहुंचे थे तभी उन्हें ड्यूटी पर बुलावा आ गया। लेकिन फिर उनके शहीद होने की खबर आई। शहीद नीरज भार्गव के पिता की भी ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
 

45

एसआई राजकुमार जाटव के घर भी शोक की लहर फैली है। शनिवार दोपहर अशोकनगर पार्थिव देह पहुंचा तो सम्मान में दुकानों के शटर गिर पड़े। हर कोई उनके पार्थिव देह के पीछे-पीछे दोड़ने लगा। गार्ड ऑफ ऑनर के अंतिम विदाई दी गई। डेढ़ साल के बेटे राजदीप ने जब शहीद पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर आंखे नम थीं। भाई ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे राजकुमार ने वीडियो कॉल पर बेटे से बात की थी। उनकी शादी को अभी तीन साल हुए हैं। साल 2019 में ही उनकी शादी हुई थी। पति की शहादत की खबर के बाद से ही पत्नी होश खो बैठी हैं। 

55

बता दें कि गुना जिले के आरोन इलाके में शनिवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बात है।  SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम को पता लगा कि बदमाश काला हिरण का शिकार कर अपने साथ ले जा रहे हैं। इसी दौरान जब पुलिसवालों ने इन्हें रोकना चाहा और इनकी घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन बदमाश भागते हुए शहरोक के जंगल में  जाते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस और शिकारियों के बीच हुईं भिडंत में तीन जांबाज जवानों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें-MP में शहीद हुए 3 जांबाज पुलिस वालों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा, अपराधियों के एनकाउंटर की तैयारी

इसे भी पढ़ें-गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड: 24 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को एनकाउंटर में किया ढेर, 10 थानों की पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Weather: रायपुर से कानपुर तक तपेगा उत्तर भारत, पटना-रांची में आंधी बारिश, जानिए 10 शहरों का मौसम
Recommended image2
भोपाल में बना ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस ‘अटल भवन’, अब एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
Recommended image3
Weather Today: कई राज्यों में फिर भीषण गर्मी, रायपुर-इंदौर में 44°C का खतरा, जानिए कहां होगी बारिश
Recommended image4
PHOTOS NEWS: 'मोहन का शिव अवतार', त्रिशूल से लेकर डमरू और ध्वजा थामे दिखे CM
Recommended image5
MP News: CM मोहन यादव की पहल से किसानों को मिला इंसाफ, 96 लाख भुगतान का आदेश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved