MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP: कांग्रेस में मुस्लिमों की सुनवाई नहीं, इस्तीफा दे रही हूं...घंटेभर में ही पलटी मारने वाली कौन हैं नूरी खान

MP: कांग्रेस में मुस्लिमों की सुनवाई नहीं, इस्तीफा दे रही हूं...घंटेभर में ही पलटी मारने वाली कौन हैं नूरी खान

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी नेताओं का अलग होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार रात मुस्लिम नेत्री नूरी खान (Noori Khan) ने इस्तीफा देकर पार्टी के अंदर खलबली मचा दी। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि कांग्रेस मुस्लिमों (Muslims) की उपेक्षा करती है। हालांकि, घंटेभर बाद ही नूरी के तेवर शांत हो गए हैं और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) से बात करके आगे निर्णय की सूचना जारी कर दी। दरअसल, नूरी ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट (Facebook Post) लिखा था। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। नूरी ने यहां तक कहा कि कांग्रेस में मुस्लिमों की उपेक्षा हो रही है। कांग्रेस छोड़ने की पेशकश करने वाली नूरी खान इससे पहले भी कई वजहों से चर्चा में रही हैं। आईए, जानते हैं कि कौन हैं नूरी खान, क्यों रहती हैं चर्चा में...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 06 2021, 01:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कांग्रेस में प्रतिभाओं को मौका नहीं, अल्पसंख्यकों से भेदभाव
नूरी खान ने इस्तीफे देने के संबंध में पहले फेसबुक पर पोस्ट लिखा, फिर एक घंटे बाद ही डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अल्पसंख्यक समाज के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया की है। पार्टी में सिर्फ इस वजह से प्रतिभाओं को मौका नहीं दिया जाता क्योंकि अल्पसंख्यक वर्ग से है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

पूछा- कांग्रेस कमेटियों में कितने अल्पसंख्यक हैं...
नूरी ने कहा था- यह मेरा कोई राजनीतिक आरोप नहीं है। आप खुद तथ्यात्मक रूप से आकलन करें। प्रदेश के जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों में कितने अध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। अग्रिम संगठनों में कोई प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग से नहीं है। 
 

39

ये स्थिति मेरे साथ है तो कार्यकर्ता की क्या हालत होगी....
मैंने स्वयं यह महसूस किया है कि इतनी मेहनत और लगन से कार्य करने के बावजूद वर्ग विशेष से होने की वजह से पार्टी में जिम्मेदार पद पर नहीं बैठाया जाता। यह स्थिति मेरे जैसी कार्यकर्ता के साथ है तो प्रदेश के अन्य जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं में कितना उपेक्षा का व्यवहार होगा। 

49

सांप्रदायिकता से लड़ने की बातें सिर्फ कागजों पर...
नूरी ने कहा था कि सांप्रदायिक संगठनों से लड़ने की बात सिर्फ कागजों पर है, यदि हम अपनी पार्टी में इसका पालन नहीं करा सकते तो शायद हम अपनी विचारधारा से विमुख हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में मेरे लिए कार्य कर पाना असंभव है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिकता सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।

59

और घंटेभर में इस्तीफा वापस लिया
इस्तीफे के बाद नूरी खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और अपनों सभी पदों से दिए इस्तीफे को वापस ले लिया है। नूरी खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से चर्चा की है। मैंने अपनी सारी बात पार्टी के समक्ष रखी है। 22 साल में पहली बार मैंने इस्तीफे की पेशकश की। कहीं ना कहीं मेरे अंदर एक पीड़ा थी लेकिन कमलनाथजी के नेतृत्व में विश्वास रख अपना इस्तीफा वापस ले रही हूं।

69

यहां से गड़बड़ाया समीकरण...
नूरी खान उज्जैन की रहने वाली हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों में खासी सक्रिय रहती हैं। वे पार्टी में 22 सालों से सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मांडवी चौहान का निधन हो गया था, जिसके बाद से ये पद खाली चल रहा था। दो महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नए अध्यक्ष के तौर पर अर्चना जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी है। अर्चना पहले भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।
 

79

इस्तीफा देने की क्या रही वजह?
बताते हैं कि इस बार नूरी खान भी मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारी जता रही थी। उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। नूरी को भी उम्मीद थी कि पार्टी इस बार जिम्मेदारी देगी। लेकिन, महिला कांग्रेस का अध्यक्ष अर्चना को बना दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि नूरी को हाईकमान का ये फैसला नागवार गुजरा और अंदरखाने नाराजगी बनी रही। इसी बात से दुखी होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नूरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने 9 दिसंबर को उन्हें भोपाल मिलने बुलाया है। इसके बाद वह आगे के कदम के बारे में फैसला करेंगी।
 

89

इन वजहों से चर्चा में रहतीं नूरी
नूरी खान कांग्रेस के आंदोलनों और सरकार के खिलाफ अभियानों में खासी सक्रिय देखी जाती हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उन्होंने उज्जैन में लोगों की सेवा बढ़-चढ़कर मदद की थी। नूरी को मुखर होकर बयानबाजी के लिए भी जाना जाता है। पिछले साल उन्हें किसी ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में नूरी ने पुलिस से शिकायत की थी।
 

99

मुस्लिमों धर्म गुरुओं को भी ललकार कर चर्चा में आईं
इसके अलावा, नूरी खान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का खुलकर विरोध किया था। साथ ही वह अपने धर्म के गुरुओं को भी ललकारी रहती हैं। 2017 में ऊं नम: का जाप कर मुस्लिम धर्मगुरुओं को फतवा जारी करने की चुनौती थी। नूरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Invest MP: इंदौर बना ग्लोबल ट्रेड हब, लैटिन देशों के निवेशकों की MP में निवेश की होड़
Recommended image2
Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
Recommended image3
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
Recommended image4
EGovernance Award 2026: मध्यप्रदेश ने मारी बाजी, एक साथ जीते 2 राष्ट्रीय पुरस्कार
Recommended image5
India-LAC Forum: इंदौर में जुटेंगे 15 देशों के राजदूत, विदेशी निवेशकों को लुभाने की बड़ी तैयारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved