- Home
- States
- Madhya Pradesh
- महिला ने मन्नत के लिए देवी मां के चरणों में जीभ काटकर चढ़ा दी..देखने वाले हैरान रह गए..वो चीखी तक नहीं
महिला ने मन्नत के लिए देवी मां के चरणों में जीभ काटकर चढ़ा दी..देखने वाले हैरान रह गए..वो चीखी तक नहीं
पन्ना (मध्य प्रदेश). पूरे देश में नवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हर कोई मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी अराधना में डूबा हुआ है। लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक भक्त की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक महिला पर आस्था की जगह अंधविश्वा हावी हो गया। उसने अपनी जीभ काटकर मैहर वाली मां शारदा को चढ़ाने पहुंची। पढ़िए-परिजन को कोई खौफ नहीं..एक ही जिद पर अड़े रहे

दरअसल, यह भक्ति का यह अनोखा मामला पन्ना जिले के रायगढ़ को सोमवार को देखने को मिला। जहां 25 साल की रामा नाम की महिला ने मन्नत के लिए अपनी जीभ काट दी। इसके बाद महिला बेसुध हो गई, हैरानी की बात यह है कि परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जाकर सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर पहुंचे।
महिला के परिजन जैसे महिला को लेर मंदिर पहुंचे तो पुजारियों ने उनको डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और देवी मां की पूजा-अर्चना करने लगे। महिला इस दौरान दरबार में अचेत होकर लेटी रही।
किसी तरह मंदिर की समीति के अधिकारियों और परिसर में मौजूद डॉक्टर नरेश निगम ने महिला की जांच की। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल खतरे के बाहर है। लेकिन अस्पताल में एडमि की सलाह दी है।
देखते ही देखते भारी संख्या मे लोग उसे देखने आने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहता रहा, लेकिन वह देवी मां की आरती के बाद जाने पर अड़े रहे।
बता दें कि मैहर मां शारदा के दरबार में यह इस साल नवरात्रि में इस तरह की जीभ काटने की यह तीसरी घटना है। मंदिर प्रशासन और सतना पुलिस इसे लेकर पहले ही अलर्ट था, लेकिन लोग अपने जेब मे ब्लेड जैसी घातक वस्तु लेकर प्रवेश कर जाते हैं और देवी मां के सामने इस तरह से करने लगते हैं। इन घटनाओं से मंदिर में भय और भगदड़ माहौल भी बन जाता है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।