- Home
- National News
- अमरनाथ हादसा: देवदूत बन सेना के जवान चला रहे बचाव अभियान, ध्रुव और Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात, देखें खास तस्वीरें
अमरनाथ हादसा: देवदूत बन सेना के जवान चला रहे बचाव अभियान, ध्रुव और Mi-17 हेलिकॉप्टर तैनात, देखें खास तस्वीरें
जम्मू। अमरनाथ धाम में बादल फटने से आई तबाही में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। 40 लोग घायल हुए हैं। 30-35 लोग अब भी लापता हैं। भारतीय सेना के जवान देवदूत की तरह राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। थल सेना और वायु सेना के हेलिकॉप्टर को बचाव अभियान में लगाया गया है। वायुसेना ने दो ध्रुव और दो Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को तैनात किया। इसके साथ ही एक AN-32 और एक Ilyushin-76 ट्रांसपोर्ट विमान को संभावित जरूरत के लिए चंडिगढ़ में स्टैडबाइ पर रखा गया है। देखें बचाव अभियान की खास तस्वीरें...

बादल फटने के चलते इस पहाड़ी नदी में बाढ़ आ गई। तेज रफ्तार से बह रहे पानी के बीच खड़े होकर सेना के जवानों ने बचाव अभियान चलाया।
सेना के जवान मृतकों के शवों को बालटाल स्थित हेलिपैड लेकर पहुंचे। यहां से शवों को हेलिकॉप्टर की मदद से श्रीनगर ले जाया गया।
बचाव अभियान के दौरान सेना के जवानों ने फावड़े की मदद से मिट्टी और पत्थरों को हटाकर अंदर दबे शवों और घायलों को निकाला।
मिट्टी और चट्टानों के नीचे दबे लोगों की तलाश के लिए सेना के जवान बेहद उन्नत बचाव उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनकी मदद से पता लगाया जाता है कि मिट्टी के नीचे क्या है।
सेना के जवानों ने 29 लोगों को मलबे से निकाला। इनमें से 9 गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल भेजा गया।
राहत अभियान में बीएसएफ के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया। इसकी मदद से घायल व्यक्तियों और शवों को बालटाल के नीलगढ़ हेलीपैड से बीएसएफ कैंप श्रीनगर भेजा गया।
अमरनाथ धाम में बचाव अभियान के दौरान घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर हेलिकॉप्टर में सवार करते सेना के जवान।
बचाव अभियान चलाने के लिए राडार और 2 खोजी कुत्तों को शरीफाबाद से हेलिकाप्टर की मदद से अमरनाथ धाम भेजा गया।
चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां बचाव अभियान जारी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.