- Home
- National News
- Photos : असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में किए दर्शन; स्थानीय लोगों संग डांस भी किया
Photos : असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में किए दर्शन; स्थानीय लोगों संग डांस भी किया
गुवाहाटी. असम में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा असम दौर पर पहुंचीं। यहां उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इतना ही नहीं यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया।

प्रियंका गांधी सोमवार सुबह गुवाहाटी पहुंचीं। उन्होंने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने असम के लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्राइबल डांस भी किया।
असम में कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी
प्रियंका गांधी ने लखीमपुर से असम में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रोजगार के मुद्दे पर अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस राज्य में सरकारी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामाख्या से समस्त देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
असम में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होना है। नतीजे 2 मई को आएंगे। ऐसे में प्रियंका गांधी का 2 दिन का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
तमिलनाडु, प बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। जहां प्रियंका गांधी सोमवार को असम पहुंचीं। वहीं, राहुल गांधी कन्याकुमारी में रोड शो करेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.