MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Assam Flood: 10 फोटो में देखें असम में बाढ़ से तबाही का मंजर, 18 की मौत; 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर

Assam Flood: 10 फोटो में देखें असम में बाढ़ से तबाही का मंजर, 18 की मौत; 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर

Assam Flood: असम में आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य के 32 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ के चलते अब तक करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर नगांव पर पड़ा है, जहां करीब 3.39 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों के बचाव के लिए भारतीय वायुसेना के अलावा एनडीआरएफ और राज्य सरकार मदद कर रही है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 22 2022, 03:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बाढ़ के चलते असम के दीमा हसाओ जिले के डिटोकचेरा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी बह गई। इतना ही नहीं, पटरी पर खड़ी एक ट्रेन बारिश के पानी और मलबे के बहाव में पलट गई। 

210

असम के जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से से ज्यादा परिवारों को रेल की  पटरियों पर गुजारा करना पड़ रहा है। इस पूरे इलाके में रेल की पटरियां ही बची थीं, जो बाढ़ के पानी से सुरक्षित थीं। 

310

बाढ़ के चलते कई लोग अस्थाई तंबुओं और खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। बाढ़ के चलते इन लोगों का घर और फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। 

410

बाढ़ से बचने के लिए अब तक 86,772 लोगों को 343 राहत शिविरों में ठहराया गया है। इसके अलावा 411 राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां से बाढ़ प्रभावितों को खाना-पानी दिया जा रहा है। 

510

रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ की वजह से करीब 93562 हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके अलावा 2,248 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं। राज्य में बाढ़ के चलते 4 लाख से ज्यादा जानवर भी प्रभावित हुए हैं।

610

बाढ़ के चलते लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में कई जगहों पर भूस्खलन होने और पानी भरने से इस रूट की 11 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं 5 जोड़ी ट्रेनों को उनके डेस्टिनेशन से पहले ही टर्मिनेट करना पड़ा है।

710

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के नगांव में 3.39 लाख, कछार में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग में 52,709 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

810

असम बाढ़ (Assam Floods 2022) में फंसे लोगों को वायुसेना (Indian Air Force) की मदद से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वायुसेना की ओर से  Mi-17 हेलिकॉप्टरों के अलावा An-32 विमान और चिनूक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। 

910

भारतीय वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए NDRF की 20 टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय वायुसेना NDRF की टीमों और असम सरकार के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही है। 

1010

असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगा भारतीय वायुसेना का विमान। बता दें कि बाढ़ से दरांग जिले में 44,382, मोरीगांव जिले में 17,776 और करीमगंज जिले में 16,382 लोग प्रभावित हुए हैं। 

ये भी देखें :
असम में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए नाव लेकर निकल पड़ी ये IAS, लोगों ने कहा-ऐसे ही अफसर चाहिए

असम में बाढ़-भूस्खलन की 10 चौंकाने वालीं तस्वीरें, मिट्टी में दबे रह गए लोग, सड़कें-पटरियां सबकुछ बह गए

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved