- Home
- National News
- बैन हो गए TikTok, Share IT-UC Browser जैसे 59 ऐप, चिंता की कोई बात नहीं; डाउनलोड करें ये बेहतरीन ऐप
बैन हो गए TikTok, Share IT-UC Browser जैसे 59 ऐप, चिंता की कोई बात नहीं; डाउनलोड करें ये बेहतरीन ऐप
नई दिल्ली. भारत सरकार ने TikTok, Share IT और UC Browser जैसे 59 ऐप बैन कर दिए हैं। ये ऐप भारत में काफी प्रचलित थे। भारत सरकार ने जिन 59 ऐप को बैन किया है, उनमें से ज्यादातर यूटिलिटी सेवाएं दे रही थीं। ऐसे में इन ऐप के बैन होने पर आपको जल्द से जल्द इनके विकल्पों की जरूरत होगी। आईए हम आपको कुछ जरूरी ऐप के विकल्प बता रहे हैं...
| Published : Jun 30 2020, 12:45 PM IST / Updated: Jul 02 2020, 08:38 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
TikTok: भारत में ये सबसे मशहूर चाइनीस ऐप है। इसके जरिए छोटे वीडियो बनाए जाते हैं। TikTok से कई भारतीयों को पहचान भी मिली है।
विकल्प- ShareChat- शेयरचेट , Roposo- रोपोसो
Xender and ShareIT: इन दोनों ऐप से बड़ी फाइल शेयर की जाती हैं।
विकल्प- ड्रॉप बॉक्स और गूगल ड्राइव।
Kwai, Helo, Likee, Bigo Live भी टिकटॉक की तरह की वीडियो शेयरिंग ऐप हैं।
विकल्प- शेयरचेट और रोपोसो (ShareChat or Roposo)
CamScanner: कैमस्कैनर का इस्तेमाल फिजिकल डॉक्यूमेंट का डिजिटल कॉपी बनाने के लिए किया जाता है।
विकल्प- Adobe Scan- एडोब स्कैन, Microsoft Office Lens- माइक्रो सॉफ्ट ऑफिस लेन्स और Google Drive- गूगल ड्राइव।
UCBrowser और Apus Browser: ये ब्राउजर हैं। भारत में इनका काफी इस्तेमाल होता है।
विकल्प- Google Chrome- गूगल क्रोम, Brave- ब्रेव और अन्य कई।
Baidu Maps - मैप के लिए इस्तेमाल होता है।
विकल्प- Google Maps- गूगल मैप, MapMyIndia- मैप मॉय इंडिया
Club Factory और Shein- शेन और क्लब फैक्ट्ररी ई कॉमर्स बेवसाइट हैं।
विकल्प- Flipkart- फ्लिपकार्ट, Myntra- मिंत्रा, Amazon- अमेजन।
Virus Cleaner: एक एंटी वायरस ऐप है।
विकल्प- Avast Antivirus समेत तमाम ऐप मौजूद हैं।