Bharat Jodo Yatra, बाइक के बाद साइकिल चलाते दिखे राहुल गांधी, देखिए कुछ तस्वीरें
इंदौर(Indore). देश की सबसे पुरानी राजनीति पार्टी कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra' के दौरान राहुल गांधी के कई 'सियासी रंग' देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में यात्रा के पांचवें दिन इंदौर शहर में राहुल गांधी बाइक से एंट्री करते दिखे थे। अब वे साइकिल चलाते नजर आए। इससे पहले शनिवार को यानी चौथे दिन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने और रविवार को इंदौर के मॉर्डन चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा यात्रा में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने से विवाद खड़ा हो गया था। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

इंदौर से महाकाल की नगरी के लिए रवाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश चरण के छठे दिन सोमवार को इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुई। पदयात्रा की शुरुआत सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौक से हुई। यहां एक साइकिल सवार यात्रा में शामिल हुआ, तो कुछ देर बाद राहुल गांधी भी साइकिल की सवारी करते देखे गए।
यह पेट मार्वल(Marvel) रजत पाराशर का है, जो अपनी बाइक से ग्वालियर से यहां इंदौर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने उनकी बाइक भी चलाई थी।
इंदौर में प्रसिद्ध उर्दू कवि दिवंगत राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत भी यात्रा में शामिल हुए। सतलज ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को उनके दिवंगत पिता को समर्पित दो पुस्तकें भेंट कीं, जिनमें उनकी आत्मकथा भी शामिल है।
भारत जोड़ो यात्रा यानी कांग्रेस की एक जन संपर्क पहल पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 12 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
पैदल मार्च 23 नवंबर को पड़ोसी महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। पिछले छह दिनों में यात्रा मध्य प्रदेश में अपनी आधी से ज्यादा यात्रा पूरी कर चुकी है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च ने अब तक मध्य प्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों को कवर किया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने मध्य प्रदेश के समकक्ष कमलनाथ को मप्र राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने के लिए तिरंगा सौंपा था, जहां यह राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा बुधवार(23 नवंबर) की सुबह बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव के जरिये मप्र में प्रवेश कर गई थी।
मध्य प्रदेश में दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गई हैं। वे खंडवा जिले में यात्रा में शामिल हुई थी। उन्होंने 45 किलोमीटर का सफर तय किया था।
भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इसका समापन कश्मीर में होगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.