- Home
- National News
- Bharat JodoYatra: आशा, प्रेरणा और पॉलिटिक्स के अद्भुत रंग, देखिए ऐसी हीं कुछ रोचक तस्वीरें
Bharat JodoYatra: आशा, प्रेरणा और पॉलिटिक्स के अद्भुत रंग, देखिए ऐसी हीं कुछ रोचक तस्वीरें
रायचूर( Raichur). राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में तीन दिनों के बाद शुक्रवार को कर्नाटक में फिर से प्रवेश कर गई। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंदिर सर्कल में 21 अक्टूबर की सुबह शुरू हुई यात्रा का 44वां दिन शाम को कर्नाटक के रायचूर जिले के येरागेरा में समाप्त होगा। रायचूर सीमा पर गिलेसुगुरु के पास राज्य में प्रवेश करने वाली यात्रा 23 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से होकर मार्च करेगी।

कांग्रेस नेता जिले में तीन दिन तक पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा तुंगभद्रा पुल को पार करेगी और यारागेरा, रायचूर शहर और शक्तिनगर से होकर गुजरेगी।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और क्षेत्र के कई पार्टी नेताओं और विधायकों को राहुल गांधी के साथ मार्च करते देखा गया। AICC के पूर्व अध्यक्ष ने गुरुवार रात मंत्रालयम में गुरु राघवेंद्र स्वामी के प्रसिद्ध मंदिर का दौरा किया था और वहां विशेष पूजा-अर्चना की थी।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसानों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं। वह यारागेरा गांव के रंगनाथ स्वामी मंदिर में भी पहुंचे।
23 अक्टूबर को पदयात्रा तेलंगाना में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं को यात्रा के दौरान 20,000 से 30,000 लोगों को इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है।
कांग्रेस पार्टी के नेता पदयात्रा को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने सही गति पकड़ी है। कर्नाटक में अगले छह महीने में चुनाव होने हैं।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला है कि राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी को अच्छा बहुमत मिलेगा।
भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। यह तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें 22 बड़े शहरों में मेगा रैलियां होंगी।
राहुल गांधी सहित 119 भारत यात्री कुछ अतिथि यात्रियों(Atithi Yatris) के साथ 3,570 किमी की पूरी दूरी में साथ रहेंगे। ये कंटेनरों में रहेंगे। करीब 60 कंटेनर हैं, जिनमें लगभग 230 लोग रह सकते हैं।
भारत यात्रियों को स्टैंडर्ड खादी बैग दिए गए हैं, जिनमें एक पानी की बोतल, एक छाता और एक जोड़ी टी-शर्ट है। यह मार्च 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।
पुलिस विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2,000 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। कांग्रेस का दावा है कि पदयात्रा को अब तक राज्य के लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सोनिया गांधी ने भी दक्षिण कर्नाटक के मांड्या जिले में कुछ समय के लिए पदयात्रा में हिस्सा लिया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.