MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • चीन से हो जंग तो अमेरिकी अपाचे से भी ज्यादा कारगर साबित होगा अपना प्रचंड, जानें किस मामले में कौन है बेहतर

चीन से हो जंग तो अमेरिकी अपाचे से भी ज्यादा कारगर साबित होगा अपना प्रचंड, जानें किस मामले में कौन है बेहतर

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड शामिल हो गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत हल्का होना है। कम वजन के चलते चीन से लगती सीमा से लेकर कारगिल तक इसका बेहतर इस्तेमाल हो सकता है। भारतीय वायु सेना के पास दुनिया का सबसे ताकतवर अमेरिकी लड़ाकू हेलिकॉप्टर अपाचे है, लेकिन जब अधिक ऊंचाई वाले रणक्षेत्र की बात हो तो प्रचंड अपाचे से भी बेहतर साबित हो सकता है। चीन से जंग की स्थिति में अपाचे अपने हल्के वजन और बेहतर फायरपावर के चलते काफी कारगर साबित हो सकता है। आगे पढ़ें प्रचंड और अपाचे के बारे में...

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Oct 03 2022, 06:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कारगिल की लड़ाई के दौरान भारत की सेना को हल्के वजन वाले लड़ाकू हेलिकॉप्टर की जरूरत महसूस हुई थी। उस वक्त भारत के पास रूस से खरीदे गए फाइटर हेलिकॉप्टर थे, लेकिन इन्हें अधिक ऊंचाई वाले इलाके में इस्तेमाल करना मुश्किल था। इसके चलते HAL ने हल्के वजन वाले लड़ाकू हेलिकॉप्टर बनाने का फैसला किया था, जो LAC से लेकर कारगिल तक काम आ सके।
 

27

बोइंग AH-64 अपाचे और प्रचंड दोनों दो सीट वाले मल्टी रोल अटैक हेलिकॉप्टर हैं। इसमें पायलट हेलिकॉप्टर उड़ाने पर ध्यान देता है और गनर हमला करता है। पंखों के फैलाव के मामले में अपाचे प्रचंड से थोड़ा छोटा है। इसकी ऊंचाई भी कम है। आकार के मामले में दोनों हेलिकॉप्टर में अंतर अधिक नहीं है। हालांकि वजन के मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है।
 

37

प्रचंड का वजन 2250 किलोग्राम है। यह अधिकतम 5,800 वजन लेकर उड़ सकता है। हल्का होने के चलते इसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने में मदद मिलती है। हिमालय की चोटियों पर ऊंचाई इतनी अधिक है कि हवा पतली हो जाती है। ऐसे में हेलिकॉप्टर को लिफ्ट नहीं मिल पाता। यही कारण है कि अधिक ऊंचाई वाले इलाके में हल्के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल होता है। प्रचंड अपने साथ 700 किलोग्राम गोला बारूद लेकर उड़ता है।
 

47

अपाचे प्रचंड से करीब दोगुना वजनी हेलिकॉप्टर है। इसका वजन 5,352 किलोग्राम है। यह अधिकतम 10,107 वजन लेकर उड़ सकता है। प्रचंड में 2 शक्ति टर्बोशाफ्ट इंजन लगा है। प्रत्येक इंजन 1,430 हॉर्स पावर की ताकत पैदा करता है। अपाचे में 2 जनरल इलेक्ट्रिक T700 GE 701C टर्बोशाफ्ट इंजन लगा है। प्रत्येक इंजन 1,890 हॉर्स पावर ऊर्जा पैदा करता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मनों के दांत खट्टे करने आया स्वदेशी LCH, जानें इस लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर की खूबियां

57

अधिक ताकतवर इंजनों के चलते अपाचे हेलिकॉप्टरों की स्पीड अधिक है। यह अधिकतम 295 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। वहीं, प्रचंड की टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रचंड रेंज के मामले में अपाचे से आगे है। यह 6,500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। वहीं, अपाचे 6,400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। प्रचंड का रेंज 700 किलोमीटर है। वहीं, अपाचे का रेंज 480 किलोमीटर है।
 

67

हथियारों के मामले में अपाचे प्रचंड से अधिक घातक है। अपाचे में 30mm का चेन गन है। वहीं, प्रचंड में 20mm का M621 गन है। अपाचे को 16 'हेलफायर' एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, चार हाइड्रा-70 19-शॉट फोल्डिंग-फिन एरियल रॉकेट (एफएफएआर) पॉड्स और चार सहायक ईंधन टैंक से लैस किया जा सकता है। अपाचे हवा से हवा में मार करने वाली एआईएम-92 स्टिंगर मिसाइल से भी लैस हो सकता है।
 

77

प्रचंड को कई तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार इसपर रॉकेट पॉड्स या मिसाइल लगाए जा सकते हैं। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली Mistral 2 मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। इसके अलावा चार ध्रुवास्त्र एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें भी लगाई जा सकती हैं। 
 

यह भी पढ़ें- मेड इन इंडिया LCH ने IAF ज्वाइन किया, राजनाथ सिंह बोले-'जब भी सुपर पावर की बात होगी, भारत पहले गिना जाएगा'
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image2
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image3
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image4
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image5
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved