- Home
- National News
- गर्लफ्रेंड ने पॉर्न फिल्म देखने के बाद किया ऐसा काम, लड़के की हुई मौत, अब पुलिस रिमांड में भेजी गई
गर्लफ्रेंड ने पॉर्न फिल्म देखने के बाद किया ऐसा काम, लड़के की हुई मौत, अब पुलिस रिमांड में भेजी गई
NAGPUR. महाराष्ट्र में सेक्स के दौरान युवक की मौत हो जाने के केस में आरोपी लड़की को 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। नागपुर के खापरखेड़ा में 7 जनवरी को संबंध बनाने के दौरान लड़की ने युवक को रस्सी से बांधा था। उसी दौरान युवक की दम घुटने से मौत हो गई थी।
19

पुलिस के मुताबिक, वह शादीशुदा है और उसका युवक से अफेयर चल रहा था। उसका एक बच्चा भी है। संबंध बनाने के लिए वह युवक के साथ लॉज में ठहरी थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
यह घटना खापरखेड़ा क्षेत्र के एक लॉज में हुई थी। मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
39
पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए युवक ने रात में लॉज में एक कमरा बुक किया।
49
पोर्न फिल्म देखने के बाद लड़की ने युवक को रस्सी से बांध दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, युवक के हाथ-पैर और गर्दन को रस्सी के जरिए कुर्सी से बांधा गया था।
59
युवक को रस्सी से बांधने के बाद लड़की वॉशरूम गई। इधर युवक कुर्सी से बंधा था। इसी दौरान युवक कुर्सी से फिसल गया और रस्सी से युवक का गला कस गया।
69
जब महिला वॉशरूम से वापस लौटी तो उसने अपने साथी को बेसुध पड़ा पाया। महिला ने लॉज के मैनेजर को बुलाया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
79
पुलिस ने दावा किया कि लड़की ने कबूल कर लिया है कि वह युवक के साथ अवैध संबंध में थी।
89
पुलिस अधिकारी ने कहा, सेक्स के दौरान नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया। मृतक ने कथित तौर पर अपनी गर्दन के चारों ओर रस्सी लपेटी थी।
99
पुलिस ने वेटर, लॉज मैनेजर और रूम सर्विस लड़कों के बयान दर्ज किए हैं और जांच के लिए लड़की और मृतक के सेलफोन को जब्त कर लिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos