MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Metro Rail pillar collapse: पति को लगा आंखों के सामने पत्नी-बेटे की दर्दनाक मौत का सदमा-'मैंने सबकुछ खो दिया'

Metro Rail pillar collapse: पति को लगा आंखों के सामने पत्नी-बेटे की दर्दनाक मौत का सदमा-'मैंने सबकुछ खो दिया'

बेंगलुरु(Bengaluru). शहर में कंस्ट्रक्शन मेट्रो के पिलर के टूटकर गिर जाने से उसके नीचे दबकर मरे मां-बेटे के मामले ने सबको शॉक्ड कर दिया है। हादसे में महिला का पति और उसकी मासूम बेटी घायल हैं। हादसे को याद करते हुए महिला का पति फफक कर रो पड़ा।  बता दें कि मंगलवार को मेट्रो रेल का बीच का एक स्टील रॉड गिर गया था। इसके नीचे दबकर विजय कुमार की बहू तेजस्विनी (28) और ढाई साल के पोते विहान की मौत हो गई थी। उनका बेटा लोहित कुमार और पोती घायल हैं। इस बीच गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन में मेट्रो पिलर ढहने के मामले में 5 संबंधित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, साइट इंजीनियर, मेट्रो ठेकेदार, साइट प्रभारी अधिकारी, बीएमआरसीएल अधिकारी और अन्य को शामिल किया गया है। कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा-नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) के निदेशक चैतन्य,पर्यवेक्षक लक्ष्मीपति और जेई प्रभाकर सहित 8 आरोपी हैं। हम जरूर कार्रवाई करेंगे। यह कंपनी की घोर लापरवाही है। सभी के खिलाफ FIR दर्ज। पढ़िए एक दिल दहलाने वाली घटना...

4 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jan 11 2023, 12:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

चमत्कारिक रूप से बचे लोहित कुमार हादसे को याद करके फफक पड़े-"मेरी पत्नी और बच्चे बाइक पर मेरे साथ यात्रा कर रहे थे। मैं उन्हें अपने कार्यालय के रास्ते छोड़ने ही वाला था कि कुछ ही देर में यह घटना हो गई। मैंने सब कुछ खो दिया है। सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दुबारा न हों।" 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने इस दुखद घटना पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए संगठन हर आवश्यक कदम उठाएगा। BMRCL के एमडी अंजुम परवेज ने मीडिया से बात करके कहा-"बीएमआरसीएल पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख की अनुग्रह राशि( ex-gratia) प्रदान करेगा। जब निर्माण की बात आती है, तो हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड का पालन करते हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और देखेंगे कि यह टेक्निकल एरर था या मानव निर्मित। ऐसी घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।"

36

घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बेगलुरु पूर्व के DCP डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा-आज(10 जनवरी) सुबह करीब 10:45 बजे, जब दंपति अपने जुड़वां बच्चों के साथ हेब्बल की ओर जा रहे थे, तभी बाइक पर मेट्रो का खंभा गिर गया। मां, तेजस्विनी और बेटा विहान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एल्टिस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।" 
 

46

कर्नाटक कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ सरकार को दोषी ठहराया। शिवकुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "यह 40% कमीशन सरकार का परिणाम है। विकास कार्यों में गुणवत्ता नहीं है।"

 

56

इस बीच गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन में मेट्रो पिलर ढहने के मामले में 5 संबंधित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, साइट इंजीनियर, मेट्रो ठेकेदार, साइट प्रभारी अधिकारी, बीएमआरसीएल अधिकारी और अन्य को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मृतकों के परिवार के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है। इसके अलावा, बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि बेंगलुरू में एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने के मामले में संबंधित ठेकेदारों और इंजीनियरों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने कहा-“ठेकेदार और संबंधित इंजीनियरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 11एससी से जांच करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। एक आंतरिक तकनीकी टीम भी मामले की जांच करेगी।'

यह भी पढ़ें-जोशीमठ संकट: धीरे-धीरे बढ़ती जा रही दरारें, रोते-बिलखते, विरोध करती भीड़ के बीच JCB का खतरनाक मकान गिराना जारी
 

66


विजय कुमार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर वह जिस ट्रैफिक जाम में फंस गए थे, उसी जगह पर उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो जाएगी। तेजिस्वनी उनकी बहू थी।

घटना के अनुसार, लोहित सुबह अपने बच्चों को एक नर्सरी स्कूल और अपनी पत्नी को अपने कार्यालय छोड़ने के लिए टूव्हीलर से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

विजय कुमार ने कहा-"मुझे पता ही नहीं चला वहां पिलर गिर गया है। मैंने सोचा कि अक्सर ट्रैफिक भीड़ में फंसना स्वाभाविक है। मैं गहरे दुख में हूं। इससे मुझे असहनीय क्षति हुई है। सुरक्षा सावधानियों को नजरअंदाज कर दिया गया।"

विजय कुमार ने आरोप लगाया कि जब मेट्रो रेल का काम चल रहा हो, तो किसी को भी खंभे के करीब 30 मीटर की दूरी तक जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, लेकिन वाहन 5 और 10 फीट के भीतर चलते हैं, जो दिखाता है कि सुरक्षा उपाय कितने अवैज्ञानिक हैं। 

यह भी पढ़ें-अंग्रेजी नॉवेल का शौकीन श्रद्धा का किलर अब लॉ की बुक क्यों पढ़ना चाहता है, मिस्ट्री बनी उसकी डिमांड, 10 बातें

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'PM बनने का नंबर कभी नहीं आएगा', अमित शाह ने क्यों कहा- नकली संसद में बैठे रहिए
Recommended image2
Jalandhar Accident: Yo Yo हनी सिंह के भतीजे विदित समेत 2 की मौत, जानिए कब, कहां और कैसे हुई घटना?
Recommended image3
IAF VAYU Strategy: ड्रोन से AI तक, दुश्मन को कैसे जवाब देगी वायु सेना? देखें नए एयर चीफ का मास्टरप्लान!
Recommended image4
Now Playing
Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
Recommended image5
JP Nadda: 'झूठ, अफवाह और अराजकता...', INDIA गठबंधन की रैली पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved