- Home
- National News
- कांग्रेस कार्यालय में फूटे पटाखे, रांची में लगने लगे पोस्टर...झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका
कांग्रेस कार्यालय में फूटे पटाखे, रांची में लगने लगे पोस्टर...झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका
नई दिल्ली. झारखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम के शुरुआती रुझान आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस प्लस 40 के पार है। वहीं भाजपा 30 का आंकड़ा भी नहीं छू रही है। ऐसे में कांग्रेस और जेएमएम के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक तरह रांची में पोस्टर लगने लगे कि झारखंड की पुकार है गठबंधन की सरकार है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ता पटाखे फोड़ते नजर आए।
14

नतीजों से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स- अभी चुनाव के रुझान आ रहे हैं, लेकिन इस बीच रांची में पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। पोस्टर पर लिखा है झारखंड की पुकार है, गठबंधन की सरकार है।
24
झारखंड चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ती दिख रही हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय से जश्न की तस्वीरें सामने आने लगी हैं।
34
झारखंड चुनाव के परिणामों के रुझान को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दिल्ली में पटाखे फोड़ने की तस्वीरें सामने आई हैं।
44
अब तक हुई 6 मुख्यमंत्री - झारखंड में अब तक रघुवर दास सहित 6 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। प्रदेश में अब तक 4 बार 2005, 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव हुए हैं। रघुवर दास से पहले बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos