- Home
- National News
- देशभर में ठंड का कहर; दिल्ली में सर्दी ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, यूपी में 20 की मौत
देशभर में ठंड का कहर; दिल्ली में सर्दी ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, यूपी में 20 की मौत
नई दिल्ली. देशभर में ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में सर्दी ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां शनिवार को लोधी रोड इलाके में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सबसे कम रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी सर्दी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।
15

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड: उत्तर भारत के अलावा पहाड़ों पर भी काफी ठंड पड़ रही है। द्रास सेक्टर में तापमान -31 डिग्री तक पहुंच गया। गुरेज सेक्टर में जवान -7 डिग्री तापमान में भी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। सीआईएसएफ ने फोटो भी शेयर की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
उधर, उत्तराखंड में भी यही हाल है। बर्फबारी में केदारनाथ धाम में 10 फीट तक बर्फ जमी है। डल झील जम गई है। उधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां नदियां जम गई हैं।
35
राजस्थान: इस बार राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में पारा माइनस 4 डिग्री रहा। यहां लोगों की टंकियों में पानी तक जम गया। इसके अलावा पिलानी और माउंट आबू में भी पारा शून्य से नीचे पहुंच गया।
45
उत्तर प्रदेश: पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दीली हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड से लोगों को जल्द राहत नहीं मिलने वाली। उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे कारण हुए हादसों में भी कई लोगों की जान गई है।
55
बिहार में भी ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो गई है। बिहार सरकार ने ठंड से बचने के लिए एडवायजरी जारी की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos