MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 12 राज्यों के नेताओं को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, यूपी पर फोकस, बिहार को लेकर सस्पेंस

12 राज्यों के नेताओं को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, यूपी पर फोकस, बिहार को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली. 2019 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का इस सप्ताह विस्तार कर सकते हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विस्तार को देखते हुए किया जा सकता है। NDTV के अनुसार, मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है वहीं, चिराग पासवान को लेकर संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं किस राज्य से किसे जगह मिल सकती है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 02 2021, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कैबिनेट विस्तार क्यों
अभी 9 मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग हैं।  प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी और डॉ. हर्षवर्धन समेत कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी है। इसे देखते हुए विस्तार किया जा सकता है। वहीं, अगल साल यूपी, उत्तराखंड और पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हैं ऐसे में इन क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। 

27

मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण भाजपा की मध्यप्रदेश के सत्ता में वापसी हुई थी। उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की थी। सिंधिया अभी राज्यसभा सांसद हैं।

37

उत्तराखंड से दो नामों पर चर्चा
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुना होने हैं। भाजपा ने हाल ही में यहां मुख्यमंत्री बदल दिया है। अब मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट या अनिल बलूनी को शामिल किया जा सकता है।

47

बिहार से कई नामों पर अटकलें
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। अभी वो राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, दूसरी तरफ जातिगत समीकरण और गठबंधन को देखते हुए नीतीश कुमार की पार्टी के कुछ नेताओं को जगह मिल सकती है हालांकि अभी तय नहीं है कि जेडीयू के कितने नेता मंत्री बन सकते हैं। 
 

57

यूपी पर फोकस
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के उपचुनाव हैं ऐसे में पार्टी का फोकस यहां कई समीकरणों पर होगा। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्री यूपी के ही शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को दूसरे विस्तार में जगह मिल सकती है।

67

चिराग पर सस्पेंस
खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। एलजेपी की जारी लड़ाई को लेकर अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिलेगी या नहीं। पार्टी के पांच सांसद चिराग पासवान के चाचा पशुपति के साथ हैं। 

77

इन नामों पर भी चर्चा
इसके अलावा महाराष्ट्र से नारायण राणे, देवेन्द्र फडनवीस, पूनम महाजन, प्रीतम मुंडे या हिना गावित का नाम चर्चा में है। कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार और शांतनु ठाकुर। हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, असम से सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को शामिल किया जा सकता है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved