- Home
- National News
- 4 साल में PM ने 8 बार किया देश को संबोधित, कोरोना के चलते 26 दिन में चौथी बार मोदी ने रखी अपनी बात
4 साल में PM ने 8 बार किया देश को संबोधित, कोरोना के चलते 26 दिन में चौथी बार मोदी ने रखी अपनी बात
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1 हजार से ऊपर हो चुके हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने का भी ऐलान किया। इससे पहले 25 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। यह 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था। लेकिन अब इसे 3 मई यानी 19 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। इससे पहले पीएम मोदी ने चार साल में 8 बार देश को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने धारा 370 हटने के बाद भी देश के नाम संबोधन दिया था। वहीं, पुलवामा हमले के बाद लोगों के अंदर बढ़ रहे गस्से को कम करने के लिए भी उन्होंने संबोधित किया था। वहीं, कोरोना काल में यह पीएम मोदी का चौथा संबोधन था।

पहला संबोधन- 8 नवंबर, 2016 नोटबंदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे देश में नोटबंदी का ऐलान किया। उन्होंने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट चलन से बाहर होने की बात कही।
दूसरा संबोधन- 15 फरवरी, 2019 (पुलवामा हमले के बाद): 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में गुस्सा था। पीएम मोदी ने 15 फरवरी को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था, ''जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।''
तीसरा संबोधन- 27 मार्च, 2019 (मिशन शक्ति): मोदी ने 27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था। यह उनका तीसरा संबोधन था। इसमें उन्होंने बताया था कि भारत एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण करने वाला चौथा देश बन गया है। डीआरडीओ ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था। भारत यह ताकत रखने वाला रूस, अमेरिका और और चीन के बाद चौथा देश बन गया।
चौथा संबोधन- 8 अगस्त 2019 (आर्टिकल 370 हटाने के बाद) : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम मोदी ने 8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने वादा किया था कि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू जम्मू विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा।
पांचवा संबोधन - 19 मार्च, 2020 (जनता कर्फ्यू की अपील): कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले को देख पीएम मोदी ने 19 मार्च को जनता को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षाबल, पुलिसकर्मी, मीडिया और सफाईकर्मियों के लिए शाम 5 बजे ताली थाली बजाने की अपील की थी।
छठवां संबोधन- 24 मार्च (देश में लॉकडाउन का ऐलान): प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को एक बार फिर जनता को संबोधित किया। इस दौरान 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया।
सातवां संबोधन- 3 अप्रैल (5 अप्रैल रात 9 बजे, 9 मिनट दीया मोमबत्ती जलाने की अपील): पीएम मोदी ने 3 अप्रैल को वीडियो संदेश के माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए कोरोना के खिलाफ एकता का संदेश देने के लिए घर की लाइट बंद कर बालकनी, छत पर दीया, मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश लाइट और टार्च जलाने की अपील की।
आठवां संबोधन- लॉकडाउन-2 का ऐलान: पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को जनता को एक बार फिर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया। इससे पहले 25 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। यह 14 अप्रैल को खत्म होना था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.