- Home
- National News
- जैसे अभिनंदन को खोजा, वैसे ही मेरे बेटे की सर्चिंग हो...बर्फीले तूफान में लापता बेटे की मां ने रोते हुए कहा
जैसे अभिनंदन को खोजा, वैसे ही मेरे बेटे की सर्चिंग हो...बर्फीले तूफान में लापता बेटे की मां ने रोते हुए कहा
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन ने जवानों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। पिछले 48 घंटों से कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिमस्खलन की खबरें आ रही हैं। उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन में 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक लापता है। वहीं 8 जनवरी को गुलमर्ग अनंतनाग पोस्ट पर भी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र फंस गए थे। आज तक उनका पता नहीं चल सका है। मां बस एक ही सवाल पूछ रही है कि जिंदा है या मेरा बेटा शहीद हो गया। हालांकि राजेंद्र की खोज में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हिमस्खलन से सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है।
14

8 जनवरी से गायब बेटे की कुछ भी खोज खबर नहीं मिलने से घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जाए, जिससे की बेटे को खोजने में ज्यादा से ज्यादा समय मिले।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
राजेंद्र के परिजन, पिता रतन सिंह नेगी और भाई कुंदन सिंह ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से मांग की है कि वह अभिनंदन की तर्ज पर पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत कर संयुक्त सर्च अभियान चलाए। जिससे कि उनका जल्द पता लग सके।
34
लगातार हो रही बर्फबारी और पाकिस्तान की तरफ से दिन में हो रही लगातार गोलाबारी के कारण सर्च ऑपरेशन रात में चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
44
परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। घर में मां और पिता बस एक फोन कॉल के इंतजार में हैं कि कोई फोन करके बता दे कि आपका बेटा सही सलामत है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos