MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • रेल के बाद हवाई यात्रा की तैयारी; दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों से शुरू होगी उड़ान! कुछ ऐसे होंगे नियम

रेल के बाद हवाई यात्रा की तैयारी; दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों से शुरू होगी उड़ान! कुछ ऐसे होंगे नियम

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच रेल सीमित ट्रेन सर्विस बहाली के बाद सरकार अब हवाई यात्रा को भी शुरू करने की तैयारी में आगे बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक एविएशन मिनिस्ट्री ने इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर पर सुझाव मांगे हैं। कॉमर्शियल फ्लाइट्स 25 मार्च से ही निलंबित हैं। लेकिन अब घरेलू उड़ानों को शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में  इतना तय है कि अब हवाई के यात्रा के नियम कोरोना संकट से पहले जैसे तो नहीं रहेंगे। हवाई यात्रा के लिए कई बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 13 2020, 02:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

एयरपोर्ट के लिए निकलने से जुड़े नियम
फ्लाइट के समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की व्यवस्था हो सकती है। शुरुआत में सिर्फ वेब चेक-इन को इजाजत दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा यात्रियों के लिए टर्मिनल में प्रवेश से पहले मास्क, ग्लव्स जैसे सुरक्षा के उपायों से लैस होने को कहा जा सकता है।

216

टर्मिनल पर क्या हो सकते हैं नियम
एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर डिपार्चर से 3 घंटे पहले और फ्लाइट टाइम से घंटे से सवा घंटे पहले बंद किए जा सकते हैं। एंट्री और बोर्डिंग पॉइंट्स पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था संभव है। वैसे यात्रा या स्टाफ जिनमें कोरोना जैसे लक्षण मिलेंगे या फिर उनके आरोग्य सेतु ऐप में ग्रीन सिग्नल नहीं मिलेगा उन्हें एयरपोर्ट में जाने की इजाजत नहीं होगी।

316

बुजुर्गों को यात्रा की अनुमति नहीं!
एयरपोर्ट में कोविड-19 संदिग्धों की जांच के लिए नियत जगह हो सकती है। पहले चरण में 80 साल से ज्यादा उम्र के यात्रियों को इजाजत नहीं होगी। 

416

यात्रा से पहले होगा सवाल-जवाब
यात्रियों को कोविड-19 से जुड़ी प्रश्नावली को भरने के लिए दिया जा सकता है। इसमें उनसे यह जानकारी मांगी जा सकती है कि क्या उनकी कोरोना की कोई पास्ट-हिस्ट्री है, क्या वे पिछले एक महीने में क्वारंटीन हुए हैं। अगर कोई यात्री पिछले एक महीने में कभी क्वारंटीन में रहा होगा तो उसे जांच के लिए अलग ले जाया जाएगा। 

516

डिजिटल भुगतान पर जोर!
यात्रियों के लिए केबिन बैगेज की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ चेक-इन बैगेज की इजाजत होगी। सभी तरह के भुगतान डिजिटल तरीके से किए जाएंगे। 

616

सिक्यॉरिटी चेक से जुड़े नियम
ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसके लिए यात्रियों को बैच बनाकर भेजा जाएगा। अगर मेटल डिटेक्टर ने बीप नहीं किया तो यात्री की तलाशी जांच नहीं की जाएगी। पिछले महीने क्वारंटीन हुए लोगों के लिए सुरक्षा जांच की अलग यूनिट। बोर्डिंग पासेज पर सीआईएसएफ की मुहर। 

716

सिक्यॉरिटी होल्ड एरिया के नियम
मास्क और ग्लव्स के डिस्पोजल के लिए पीले रंग का डस्टबिन रहेगा। समय-समय पर पूरे इलाके को डिसइन्फेक्ट किया जाएगा।

816

बोर्डिंग के नियम
डिपार्चर से 60 मिनट पहले बोर्डिंग हो जाएगी और फ्लाइट टाइम से 20 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। 10-10 के बैच में बोर्डिंग होगी। ई-बोर्डिंग पास की सेल्फ स्कैनिंग। बोर्डिंग को विमान में पीछे से आगे की ओर शुरू किया जाएगा। बोर्डिंग गेट पर भी थर्मल स्क्रीनिंग

916

फ्लाइट के भीतर के नियम
यात्री जब अपनी सीट ले लेंगे तब क्रू उन्हें सैनिटाइजर देंगे। लोगों को गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और बार-बार शौचालय, वॉश बेसिन में न जाने के लिए कहा जाएगा। हर एक घंटे पर शौचालयों को सैनिटाइज किया जाएगा। फ्लाइट में भोजन नहीं मिलेगा। पानी की बोतलें दी जा सकती हैं। सभी तरह की ऑन-बोर्ड बिक्री सस्पेंड रहेगी। 

1016

यात्रियों के शरीर का तापमान मापा जाएगा। आखिर की 3 पंक्तियों की सीटों को खाली रखा जाएगा ताकि अगर कोरोना का कोई संदिग्ध मामला सामने आया तो उन सीटों पर आइसोलेट किया जा सके।

1116

अराइवल पर क्या होगा?
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए यात्रियों का मूवमेंट। अराइवल पर भी सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग। कोई संदिग्ध मामला मिलने पर उसे स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।

1216

बैगेज कलेक्शन के नियम
केरसेल एरिया के नजदीक सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग। अराइवल पर सामानों को डिसइन्फेक्ट किया जाएगा। सामानों को अलग-अलग करके रखा जाएगा।

1316

दिल्ली से फ्लाइट्स् कहां-कहां जाएंगी?
दिल्ली से जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, कोच्चि, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, गया, लखनऊ में फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।

1416

मुंबई से फ्लाइट्स कहां-कहां जाएंगी?
मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट्स विशाखापत्तनम, कोच्चि, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरेंगी।

1516

बेंगुलुरु से फ्लाइट्स् कहां-कहां जाएंगी?
बेंगलुरु से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट्स होंगी। इसके अलावा भुवनेश्वर से एक फ्लाइट बेंगलुरु आएगी भी।

1616

हैदराबाद से फ्लाइट्स कहां-कहां जाएंगी?
हैदराबाद से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स मुंबई और दिल्ली के लिए जाएंगी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Recommended image2
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!
Recommended image3
US में Rs 2.9 करोड़ सैलरी छोड़कर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? बताई चौंकाने वाली वजह
Recommended image4
Dwarka SUV Crash: क्या 16 साल के नाबालिग ड्राइवर पर चलेगा एडल्ट ट्रायल? मां की कोर्ट में बड़ी चुनौती
Recommended image5
Gold Market Trend 2026: 24K, 22K या 18K-अभी कौन सा गोल्ड खरीदना है सबसे बेहतर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved