- Home
- National News
- झारखंड में दिखा कर्नाटक जैसा नजारा, हेमंत की शपथ में 3 मुख्यमंत्री समेत इन दलों के पहुंचे नेता
झारखंड में दिखा कर्नाटक जैसा नजारा, हेमंत की शपथ में 3 मुख्यमंत्री समेत इन दलों के पहुंचे नेता
रांची. जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। हेमंत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण मोरहाबादी मैदान में हुआ। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की झलक भी दिखी।
15

हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम, जेएमएम के रामेश्वर ओरांव और आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। रांची में भी बेंगलुरु जैसा नजारा दिखा, जब 2018 में एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण में विपक्षी दल के तमाम नेता इकट्ठा हुए थे।
25
इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन, शरद यादव भी मौजूद रहे।
35
इसके अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल, भाकपा महासचिव डी राजा, आप सांसद संजय सिंह, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शिरकत की।
45
झारखंड में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता गंवा दी। कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिली। भाजपा राज्य में सिर्फ 25 सीटें जीत पाईं। वहीं, गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है।
55
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos