MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • बम बरसा रहे थे पाकिस्तानी विमान, अकेले भिड़ गया था यह जांबाज अफसर, ढेर कर दिए तीन लड़ाकू जेट

बम बरसा रहे थे पाकिस्तानी विमान, अकेले भिड़ गया था यह जांबाज अफसर, ढेर कर दिए तीन लड़ाकू जेट

नई दिल्ली. भारत का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है। आजादी के बाद इस गौरव को हमारे वीर जवानों ने हमेशा बनाए रखा है। आज हम ऐसे ही एक वीर जवान की कहानी आज बताने जा रहे हैं। इस जवान ने पाकिस्तान को 1971 युद्ध में धूल चटा दी थी। इतना ही नहीं अकेले तीन लड़ाकू विमान भी ढेर कर दिए थे। आज ही के दिन यानी 17 जुलाई 1943 में भारतीय वायुसेना के जांबाज अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ था। शेखों ने 1971 के युद्ध में हवा में भी पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। खासबात ये है कि जब सेखों हवा में पाकिस्तान के चार चार विमानों का सामना कर रहे थे, तब वे अकेले थे। उनके आगे पीछे भारत का कोई दूसरा विमान भी नहीं था। आईए जानते हैं द फ्लाइंग बुलेट की कहानी....

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 17 2020, 11:50 AM IST| Updated : Jul 17 2020, 03:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भारतीय सेना ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था। हमारे कई साहसी जवानों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया। इनमें से एक थे, परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों, जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।

28

निर्मलजीत का जन्म 1943 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता भी एयरफोर्स में थे। पिता से प्रेरणा लेकर निर्मलजीत ने बचपन में ही एयरफोर्स जॉइन करने का फैसला कर लिया था। वे 1967 में वायुसेना में पायलट ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए।

38

1971 में भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर युद्धभूमि बन चुका था। पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाने के लिए बम बरसा रहा था। उसके निशाने पर अमृतसर, पठानकोट और श्रीनगर थे। श्रीनगर एयरबेस की जिम्मेदारी 18 स्क्वाड्रन पर थी। निर्मलजीत सिंह इसी का हिस्सा थे। इस स्क्वाड्रन को बहादुरी के लिए फ्लाइंग बुलेट भी कहा जाता था।

48

14 दिसंबर 1971 को निर्मलजीत स्टैंडबाय- 2 ड्यूटी (2 मिनट में विमान उड़ाने के लिए तैयार रहना ) पर थे। तड़के सुबह पाकिस्तानी वायुसेना ने 4 एफ-16 सेबर जेट लड़ाकू विमानों से श्रीनगर एयरबेस पर बम बरसाना शुरू कर दिए। पाक की इस टीम को विंग कमांडर चंगेजी लीड कर रहे थे। सर्दियों में कोहरे का फायदा उठाकर ये विमान भारतीय सीमा में घुस आए थे। उस वक्त कश्मीर घाटी में वायुसेना के पास कोई रडार सिस्टम भी नहीं था कि दुश्मन के विमानों के बारे में जानकारी मिल सके।

58

जब पाकिस्तानी विमान श्रीनगर एयरबेस के बेहद पास आ गए, तब भारतीय वायुसेना को इसकी जानकारी मिली। बिना देर करे इस स्क्वाड्रन को लीड करने वाले बलदीर सिंह घुम्मन (जी मैन) और सेखों अपने विमानों की तरफ बढ़े। जब दोनों जवानों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर टेक ऑफ की परमिशन मांगने के लिए संपर्क किया। एटीसी ने संपर्क नहीं हो पाया। इसके बावजूद दोनों ने बिना देरी करे उड़ान भरी। इसी वक्त रनवे पर पाकिस्तानी सेना ने दो बम गिरा दिए।

68

जब सेखों ने देखा कि उनके पीछे पाकिस्तान के दो सेबर जेट हैं। उन्होंने बिना देरी करें अपना विमान घुमाया और पाकिस्तानी विमानों के पीछे लगा दिया। यह दोनों देशों की हवा में सबसे बड़ी लड़ाईयों में एक थी।

78

जैसे ही पाकिस्तान के चंगेजी ने सेखों का विमान दोनों पाकिस्तानी विमानों के पीछे देखा, उसने अपने सैनिकों से निकलने को कहा। तब तक सेखों ने हमला कर दिया था।
 

88

उस वक्त वे 4 पाकिस्तानी विमानों का सामना कर रहे थे। सेखों ने एक-एक कर तीन सेबर जेट विमानों को निस्तनाबूत कर दिया। इसी दौरान उन्होंने अपने सहयोगी को एक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि शायद उनके विमान में भी निशाना लग गया है। सेखों ने खुद को इजेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन इजेक्ट सिस्टम भी फेल हो गया था। सेखों वीरगति को प्राप्त हो गए। लेकिन उन्होंने जो 28 साल की उम्र में किया, उसे देश कभी नहीं भूल सकता।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved