- Home
- National News
- पांच राज्यों में बाढ़ की तबाही दिखातीं तस्वीरें, मौत के मुंह में फंसे हुए हैं हजारों लोग
पांच राज्यों में बाढ़ की तबाही दिखातीं तस्वीरें, मौत के मुंह में फंसे हुए हैं हजारों लोग
नई दिल्ली. महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई राज्य की बाढ़ से हालत गंभीर है। इन प्रभावित राज्यों में केरल और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार केरल के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं महाराष्ट्र में 48 घंटों में भीषण बारिश की आशंका जताई जा रही है। महाराष्ट्र समेत ऐसे 5 राज्य के बारे में बता रहे हैं, जहां भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं...
15

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भारी बारिश हुई है। तीन साल में इस बार सबसे ज्यादा 84.2 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसका मतलब है 3.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बड़ा तालाब का जलस्तर 0.80 फीट से बढ़कर 1666 फीट हो गया है। अब तालाब को फुल टैंक लेवल के लिए 0.80 फीट पानी की जरूरत है। राजधानी में शनिवार को भी बारिश की आशंका जताई गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
वहीं, गुजरात में भी भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार को तीन मंजिला इमारत धंस गई है। इसके धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम बचाव नमें जुटी हुई है।
35
वहीं मानसून के कहर से कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तमिलनाडु में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नीलगिरि जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है। जिले में बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत कर मदद मांगी है।
45
केरल में अगले दो-तीन के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य में भारी बारिश के चलते अब तक करीब 22 लोग अपनी गवां बैठे हैं और अभी भी बाढ़ से केरल के हालात गंभीर हैं।
55
डिफेंस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे नौसेना की 14 टीमें कोल्हापुर के पास शिरोली गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच चुकी हैं। NDRF ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित प्रदेशों से अब तक 42000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 5,375 लोगों को बचाया गया है। 173 टीमें राहतकार्यों में जुटी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos