साक्षी नहीं इस लड़की से शादी करना चाहते थे धोनी, माही की लव स्टोरी सुन रो देंगे आप
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर और इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। हालांकि, धोनी 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। इस मौके पर हम धोनी की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि धोनी साक्षी नहीं किसी और लड़की से शादी से करना चाहते थे।

सबसे सफल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। भारत के पूर्व कप्तान सााक्षी नहीं बल्कि प्रियंका झा से शादी करना चाहते थे। धोनी की बायोपिक द अनटोल्ड स्टोरी में भी धोनी और प्रियंका की लव स्टोरी को दिखाया गया है।
धोनी और प्रियंका की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब वे सिर्फ 20 साल के थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी उस वक्त इंडिया इलेवन में जगह पाने के लिए कमर कस रहे थे। इस दौरान वे और प्रियंका एक दूसरे को प्यार करने लगे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
धोनी को 2003-04 में जिम्बाब्बे और केन्या के दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया। धोनी उस समय अपने प्रदर्शन के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे उस व्यक्ति को खो चुके हैं, जिसे वे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
प्रियंका का निधन 2002 में एक दुघर्टना में हो गया था। इस घटना के बाद वे पूरी तरह से टूट गए थे। तब उनके करीबी लोगों को डर सताने लगा था कि कहीं वे क्रिकेट से दूर ना हो जाएं। लेकिन उस वक्त धोनी ने अपने आप को संभाला।
इस घटना के बाद धोनी ने खुद को संभाला। उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी करके सबको चौंका दिया। धोनी ने साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों को एक बच्ची है, जिसका नाम जीवा है।
पहले से साक्षी को जानते थे धोनी
कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के परिवार का नाता देहरादून से जुड़ा है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में पैदा हुए और उनका परिवार अलमोरा जिले से है।
धोनी के पिता पान सिंह भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना में नौकरी की वजह से रांची जाकर बस गए थे। कारखाना में साक्षी के भी पिता काम करते थे। वे एक-दूसरे को जानते भी थे। हालांकि बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निर्देशक बन गए थे।
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया। साक्षी के दादाजी देहरादून में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.