- Home
- National News
- PM Modi Rome visit: देश से लेकर विदेश तक बापू... पीएम मोदी नहीं भूलते जाकर नमन करना
PM Modi Rome visit: देश से लेकर विदेश तक बापू... पीएम मोदी नहीं भूलते जाकर नमन करना
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) यूएस के बाद अब रोम यात्रा (Rome visit) पर हैं। यहां हाई डिग्निटरीज के साथ मीटिंग के पहले उन्होंने रोम में बापू की प्रतिमा (Mahatma Gandhi Statue) को जाकर नमन किया। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों (Mahatma Gandhi ideals) की गूंज पूरे विश्व में प्रतिध्वनित होती रहती है। पीएम मोदी केवल रोम ही नहीं दुनिया के किसी भी देश में यात्रा पर गए हैं तो वहां बापू से जुड़े स्थल पर जरुर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी ने किस तरह बापू को किया याद...

विदेश यात्रा के दौरान बापू से जुड़ी जगहों पर जरुर जाते हैं मोदी
भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आदर्श हैं। दुनिया का शायद ही कोई नेता रहा जिसने बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित न किया हो। पीएम मोदी अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में जब भी कहीं विदेश यात्रा पर गए तो वह बापू से जुड़े स्थलों पर जरुर पहुंचे और अपना सिर झुकाया। पीएम मोदी ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी महात्मा गांधी के कहे वचनों को याद किया। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में सितंबर महीने में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। वहां वह वाशिंगटन डीसी में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर गए। बापू की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर शीश नवाया।
नवम्बर 2014 में ही पीएम मोदी आस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए। यहां उन्होंने ब्रिसबेन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि दो अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में एक व्यक्ति का जन्म नहीं हुआ था बल्कि एक युग न जन्म लिया था।
मार्च 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिसस की यात्रा पर गए थे। यहां भी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया था।
2015 के ही अप्रैल महीने में पीएम मोदी जर्मनी की यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने हनोवर शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था।
2015 के जुलाई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर गए थे। यहां उन्होंने एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बापू की प्रतिमा का अनावरण किया था। जुलाई 2015 में ही किर्गीस्तान की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिस्केक में बापू की प्रतिमा का अनावरण किया था। नवम्बर 2015 में पीएम मोदी यूके की यात्रा पर गए थे। यूके की पार्लियामेंट के बाहर बापू की विशाल प्रतिमा है। पूर्व पीएम डेविड कैमरुन के साथ वह संसद के बाहर बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
बापू का साउथ अफ्रीका से काफी गहरा संबंध रहा है। यहां पढ़ाई के वक्त महात्मा गांधी ने गोरों के खिलाफ संघर्ष भी किया था। बापू ने यहां कई साल बिताए और उनसे जुड़े तमाम स्थल यहां है। 2016 में पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गए थे तो यहां जोहानसबर्ग में बापू से जुड़े स्थानों पर गए। पीएम मोदी, सर्वोदय गए जहां बापू रहा करते थे।
जुलाई 2016 में केन्या यात्रा के दौरान पीएम मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी गए और यहां बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके वचनों को याद किया। जुलाई 2017 में पीएम मोदी पुर्तगाल यात्रा पर थे। यहां उन्होंने लिस्बन में बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया।
फरवरी 2019 में वह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए थे। यहां वह सिओल के योनसेई विश्वविद्यालय में कोरियन राष्ट्रपति मून जाई इन के साथ बापू की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने यहां कहा कि आतंकवाद या अन्य गंभीर समस्याओं से निजात बापू के बताए रास्ते और उनके सिद्धांतों को अपनाकर पाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) पांच दिन की विदेश यात्रा पर हैं। वे 16वें शिखर सम्मेलन (16th G-20 Summit) में शामिल होने गुरुवार देर रात इटली के लिए रवाना हुए। सम्मेलन इटली में आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में आतंकवाद, कोरोना, विकास और जलवायु परिवर्तन(Climate change) जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा होगी। मोदी 30-31 अक्टूबर को रोम में रहेंगे, जहां यह शिखर सम्मेलन हो रहा है। रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री का इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने स्वागत किया।
यह भी पढ़ें-
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.