- Home
- National News
- मामूली नहीं था ये कुत्ता, 365 केस हल करने में की पुलिस की मदद; अब राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
मामूली नहीं था ये कुत्ता, 365 केस हल करने में की पुलिस की मदद; अब राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस की 365 से ज्यादा केस हल करने में मदद करने वाले कुत्ते रॉकी की रविवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉकी लंबे वक्त से बीमार था। पुलिस कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ रॉकी को अंतिम विदाई दी। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट कर रॉकी को श्रद्धांजलि भी दी।

रॉकी बीड पुलिस में था। बीड पुलिस ने ट्वीट कर बताया, हमारे साथी का लंबी बीमारी के चलते शाम 4 बजे निधन हो गया। उसने 365 केसों को हल करने में अहम भूमिका निभाई। रॉकी के निधन से बीड पुलिस परिवार काफी दुखी है। रॉकी को श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने लिखा, गुड बाय रॉकी। बीड पुलिस का एक कुत्ता जिसका नाम रॉकी था, लंबी बीमारी के चलते उसका निधन हो गया। प्रार्थना करता हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले।
दूसरे ट्वीट में देशमुख ने लिखा, महाराष्ट्र पुलिस में कुत्तों की टीम अहम रोल निभाती है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ट्रेन्ड किए गए कुत्ते हजारों लोगों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। रॉकी ने 365 केसों में अहम भूमिका निभाई।
इतना ही नहीं गृह मंत्री ने अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी शेयर कीं। रॉकी को अंतिम विदाई देने पुलिस के तमाम बड़े पहुंचे।
कुछ खोजी कुत्तों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे पुलिस और ईडी की मदद कर सकें। ये कुत्ते ड्रग्स, विस्फोटक, सबूतों को आसानी से खोज लेते हैं। इसके अलावा आरोपियों की भी पहचान कर सकते हैं।
अनिल देशमुख के मुताबिक, रॉकी ने आतंकी हमलों, बम निष्क्रिय करने, बम स्कवाड और तमाम केसों में काम किया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.