MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • भारत की 10 बदनाम गलियां, जहां होता है जिस्म का धंधा

भारत की 10 बदनाम गलियां, जहां होता है जिस्म का धंधा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वेश्यावृत्ति (Prostitution) को पेशा मान लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि पुलिस सेक्स वर्कर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती और ना ही उनके काम में दखलंदाजी कर सकती है। इतना ही नहीं, कोर्ट ने सभी राज्यों की पुलिस को सेक्स वर्कस और उनके बच्चों के साथ समान व्यवहार करने के साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। बता दें कि भारत में IPC के मुताबिक, वेश्यावृत्ति वास्तव में अवैध नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में इसे दंडनीय बताया गया है। बता दें कि देश में आज भी ऐसे कई इलाके हैं, जहां लड़कियां और महिलाएं देह व्यापार में लिप्त है। इनमें कुछ की मजबूरी है और कुछ पैसे कमाने के लिए जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गईं। जानते हैं देश की कुछ ऐसी ही बदनाम गलियों के बारे में।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 27 2022, 12:08 PM IST| Updated : May 27 2022, 12:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सोनागाछी, कोलकाता: 
कोलकाता का सोनागाछी इलाकार वेश्यावृत्ति के लिए बदनाम है। कहा जाता है कि यहां 10 हजार से ज्यादा औरतें देह व्‍यापार के धंधे में हैं। इतना ही नहीं, यहां वेश्‍यावृत्ति से जुड़ी कुछ महिलाओं को तो लाइसेंस भी दिए जा चुके हैं। इस एरिया में 18 साल से 35 साल की उम्र वाली लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल हैं। 

210

कमाठीपुरा, मुंबई :
यहां का कमाठीपुरा पूरी दुनिया में जिस्मफरोशी के धंधे के लिए बदनाम है। कहा जाता है कि ये पूरे एशिया का सबसे पुराना रेडलाइट एरिया है। कहा जाता है कि कमाठीपुरा में बाहर से काम करने आई महिलाओं ने यहां वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था। धीरे-धीरे यहां अंग्रेज आने लगे और यह एक रेडलाइट एरिया में तब्दील हो गया। 

310

जीबी रोड, दिल्‍ली :
दि‍ल्‍ली का जीबी रोड एक बड़ा रेडलाइट एरिया है। कहा जाता है कि मुगलों के समय यहां पर पांच कोठे हुआ करते थे। बाद में अंग्रेजों ने इन सभी को जोड़ दिया और यह इलाका जीबी रोड रेडलाइट एरिया बन गया। यहां पर नेपाल के अलावा बांग्लादेश से भी बड़ी संख्या में लड़कियों को लाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारा जाता है। 

410

कबाड़ी बाजार, मेरठ :
उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित कबाड़ी बाजार यहां का एक पुराना रेडलाइट एरिया है। कहा जाता है कि यहां अंग्रेजों के समय से जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इस एरिया में धंधा करने वाली ज्यादातर नेपाल से आई लड़कियां हैं। 

510

शिवदासपुर, वाराणसी :
वाराणसी में शिवदासपुर का इलाका रेडलाइट एरिया कहलाता है। इसे यूपी का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया भी कहते हैं। इसके अलावा यहीं दालमंडी में भी जिस्मफरोशी का धंधा होता है। यहां की संकरी गलियों में लड़कियां मर्दों को रिझाने के लिए उन्हें अपने पास बुलाती हैं।

610

मीरगंज, इलाहबाद :
इलाहाबाद के मीरगंज इलाके में एक रेडलाइट एरिया है। कहते हैं कि ये बहुत पुराना है। यहां की पुरानी और संकरी गलियों में वेश्यावृत्ति आम बात है। घरों के बाहर औरतें मर्दों को आपने पास बुलाती हैं। पहले इस इलाके में कोठे चलते थे, जहां पैसेवाले लोग मुजरा देखने आते थे। 

710

रेशमपुरा, ग्वालियर :
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक इलाका है, जिसका नाम रेशमपुरा है। इसे ग्वालियर का रेडलाइट एरिया भी कहा जाता है। यहां जिस्मफरोशी में विदेशी लड़कियों के अलावा मॉडल और कॉलेज गर्ल्स भी लिप्त हैं। यहां कॉलगर्ल्स की बुकिंग होती है, जिन्हें वेतन या ठेके पर रखा जाता है। 

810

गंगा-जमुना मंडी नागपुर :
महाराष्‍ट्र के तीसरे सबसे बड़े शहर नागपुर के इतवारी इलाके के पास गंगा-जमुना मंडी है। ये वो इलाका है, जो जिस्मफरोशी के लिए बदनाम है। यहां सिर्फ देह व्यापार ही नहीं, बल्कि और भी कई तरह के अपराध अक्सर होते रहते हैं। 

910

बुधवार पेठ पुणे :
पुणे में एक जगह है, जिसका नाम बुधवार पेठ है। यह इलाका रेडलाइट एरिया के नाम से बदनाम है। कहा जाता है कि यहां बड़ी संख्या में नेपाल से आई युवतियां देह व्यापार करती हैं। 

1010

चतुर्भुज स्‍थान, मुजफ्फरपुर :
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में भी एक रेडलाइट एरिया है, जिसका नाम चतुर्भुज स्थान है। यहां कई औरतें और लड़कियां वेश्यावृत्ति के धंधें में लिप्त हैं। 

ये भी देखें : 

सुप्रीम कोर्ट ने वेश्यावृत्ति को बताया पेशा, कहा- सेक्स वर्कर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं कर सकती पुलिस

Disabled Client के साथ संबंध बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो Sex Worker ने पूरी दुनिया को बताई वो कहानी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved