- Home
- National News
- पेट पर हाथ रखकर दर्द से चीख रही थी महिला, सड़क किनारे साड़ी का घेरा बनाकर कराई गई डिलीवरी
पेट पर हाथ रखकर दर्द से चीख रही थी महिला, सड़क किनारे साड़ी का घेरा बनाकर कराई गई डिलीवरी
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले में सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया गया। आरोपी है कि महिला को यह कहकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया कि इलाज के लिए कोई डॉक्टर ही मौजूद नहीं है। इसके बाद महिला अस्पताल से बाहर आ गई। कुछ देर बाद राहगीरों और स्थानीय महिलाओं की मदद से डिलिवरी कराई गई।
13

साड़ी से ढका गया : अस्पताल से बाहर आने के बाद कुछ देर में महिला को तेज दर्द होने लगा। स्थानीय महिलाओं ने साड़ी से घेरा बनाया। इसके बाद रोड पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के दौरान सड़क पर जाम लग गया। आने-जाने वाले लोगों की उत्सुकता इस बात में थी कि बच्चा और मां दोनों सुरक्षित हैं या नहीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
विधायक ने कराया इलाज : मयलावरम के विधायक वसंत कृष्ण प्रसाद को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था की और महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक ने उस अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी से भी बात की, जहां से महिला को भगाया गया था। डॉक्टर ने सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
33
जिला अधिकारी ने भी घटना की जानकारी ली। अस्पताल के जिस कर्मचारी ने महिला को वापस लौटाया था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos