MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Droupadi Murmu के प्रस्तावक बने मोदी-नड्डा समेत 8 लोग, इस बीच वायरल हो गई Navneet Rana की यह तस्वीर

Droupadi Murmu के प्रस्तावक बने मोदी-नड्डा समेत 8 लोग, इस बीच वायरल हो गई Navneet Rana की यह तस्वीर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता इस दौरान मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा समेत आठ लोग प्रस्तावक बने। केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों के साथ ही भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी नामांकन के दौरान मौके पर मौजूद थे। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान संसद पहुंचीं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। देखें खास तस्वीरें...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 24 2022, 03:41 PM IST| Updated : Jun 24 2022, 04:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले संसद पहुंचीं। उन्होंने मीडिया के सामने फिल्म पुष्पा वाला पोज दिया। 
 

27

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एनडीए सदस्यों के साथ संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 
 

37

द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए संसद भवन पहुंचीं तो संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उनका स्वागत किया।  
 

47

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए संसद भवन पहुंचीं।
 

57

द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
 

67

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संसद भवन से बाहर निकलतीं द्रौपदी मुर्मू। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। 

77

द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved