MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • Round-up 2021: जब चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची थी भयंकर तबाही; वैज्ञानिकों के लिए अभी भी रहस्य बनी है घटना

Round-up 2021: जब चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची थी भयंकर तबाही; वैज्ञानिकों के लिए अभी भी रहस्य बनी है घटना

देहरादून. 7 फरवरी; 2021 की वो दिल दहलाने वाली सुबह। उत्तराखंड के चमोली में करीब 10 बजे समुद्र तल से करीब 5600 मीटर की ऊंचाई पर 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का ग्लेशियर टूटकर गिर गया था। भारत में ग्लेशियर टूटने(glacier breakdown) का ऐसा खौफनाक मंजर पहले कभी देखने को नहीं मिला था। ग्लेशियर टूटने के बाद धौलीगंगा और ऋषिगंगा में भीषण बाढ़(Flood) आ गई थी। ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन स्थित NTPC की टनल में गीला मलबा भर गया था। इस हादसे में 384 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा इसलिए भी वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है, क्योंकि ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषि गंगा के ऊपरी हिस्से में एक आर्टिफिशियल झील बन गई है। यह झील अपने अंदर क्या रहस्य छुपाए है, अभी कोई नहीं जानता। लेकिन इसे एक खतरा भी माना जा रहा है। इसके अंदर की हलचलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानिए पूरा घटनाक्रम....

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 18 2021, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

जिस समय ग्लेशियर टूटा, तब तपोवन में एनटीपीसी (NTPC) के हाइड्रोपावर प्लांट में  यानी टनल की दूसरी तरफ 40 मजदूर काम कर रहे थे। टनल में गीला मलबा भर जाने से वे बाहर नहीं निकल पाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

तपोवन हादसे के बाद पर्यावरणविद और वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दें कि यहां छोटे-बड़े करीब 58 बांध प्रस्तावित हैं। जिनके लिए करीब 1500 किमी लंबी सुरंगें बनाई जा रही हैं। इससे 28 लाख आबादी प्रभावित होगी।

312

ग्लेशियर टूटने की घटना को आशंका से जोड़कर भी देखा जाता रहा है। यह तक कहा गया कि कहीं इसमें चीन की कोई साजिश तो नहीं थी? क्योंकि यह जगह चीन के बॉर्डर के करीब है। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी।

412

ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषि गंगा के ऊपरी हिस्से पर एक झील चिंता का विषय बनी हुई है। इसमें 4.80 करोड़ लीटर पानी भरा मिला था। यह झील कहीं वहां बने डैम की दीवारों पर तो प्रेशर नहीं डाल रही, इसका पता करने एक सेंसर डिवाइस लगाई गई गई है।

512

कुछ रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि संभवत: नन्दा देवी ग्लेशियर से एक भारी और ठोस हिस्सा किसी प्राकृतिक वज से टूटकर नीचे के ग्‍लेशियर पर गिर गया। इससे नीचे वाले ग्‍लेशियर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और वो चट्टान के मलबे के साथ मिल गए। जब चट्टान और बर्फ का वो मिश्रण तेज ढलान से 3 किलेामीटर तक नीचे रौंथी गधेरा धारा से टकराया, तो एक बांध जैसा स्ट्रक्चर बन गया। चूंकि उस समय बर्फ जमी थी, इसलिए वो कुछ समय तक टिका रहा। बाढ़ से तीन दिन पहले मौसम साफ रहा। इससे जमी हुई चट्टान और बर्फ का मिश्रण तेजी से पिघला और उस इलाके को चीरता हुआ तपोवन घाटी की तरफ बढ़ गया। 

612

नंदा देवी और हिमालय के दूसरे ग्लेशियर बहुत ज्यादा ठंड पड़ने पर ही क्यों पिघलते हैं, इसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) इसके पीछे मुख्य वजह है। क्लाइमेंट चेंज का असर पूरी दुनिया के पर्यावरण पर पड़ रहा है और यह भविष्य में लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि चमोली और इससे पहले केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से आई ऐसी आपदा जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है। 

712

एक स्टडी से पता चला है कि अगले 15 साल के दौरान हिमालय के ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघलेंगे और उनमें से ज्यादातर का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) मुख्य वजह है। 

812

वैज्ञानिकों का कहना है कि 2035 तक हिमालय के ग्लेशियर्स के पिघलने से खतरे ज्यादा बढ़ सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास जिस तरह से ग्लेशियर टूटे और उसका भयानक परिणाम सामने आया, ऐसी आपदाएं काफी बढ़ सकती हैं।

912

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (Wadia Institute of Himalayan Geology) के सीनियर साइंटिस्ट मनीष मेहता का मानना है कि विंटर सीजन में ग्लेशियर्स फ्रोजन कंडीशन में होते हैं। ऐसे में, जिस तरह की बाढ़ चमोली में आई, उसके पीछे लैंडस्लाइड भी एक वजह हो सकती है।

1012

2020 में की एक स्टडी के मुताबिक हिमालय के ग्लेशियर पहले की तुलना में दोगुनी तेज गति से पिघल रहे हैं। इसलिए इस तरह की आपदा कभी भी आ सकती है। 

1112

साइंटिस्ट मनीष मेहता की टीम ने ऋषिगंगा के अपर कैचमेंट एरिया, उत्तरी नंदा देवी ग्लेशियर, त्रिशूल, दक्षिणी नंदा देवी और कई क्षेत्रों में ग्लेशियर्स के पिघलने के पैटर्न की स्टडी की है। उनका कहना है कि कुछ ही वर्षों में उनके आकार में 10 फीसदी तक की कमी आई है। इसका मतलब है कि उनकी मेल्टिंग की प्रॉसेस तेज गति से जारी है।

1212

क्लाइमेट चेंज के अलावा बेहिसाब कंस्ट्रक्शन के कारण भी पहाड़ों पर दबाव बढ़ा है। इसकी वजह से भी ग्लेशियर पिघल रहे हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आज की 10 बड़ी खबरें: बिहार में 34 लाख लोग प्रभावित-रुपया गिरा, Samsung में छंटनी और PMO का फर्जी अफसर गिरफ्तार
Recommended image2
Mahant Swami Maharaj: कौन हैं BAPS गुरु? Eiffel Tower विवाद में क्यों घिरे?
Recommended image3
Rahul Gandhi New Team: क्या कांग्रेस में अब नहीं चलेगी 'सिफारिश'? 2029 से पहले राहुल का बड़ा दांव
Recommended image4
PM Modi Vadodara Speech: 'रेल कॉरिडोर देख फूफाजी नाराज होंगे', UPA पर मोदी का तगड़ा तंज
Recommended image5
Delhi Manipuri Musician Case: CCTV में कैद हमलावरों की करतूत, वारदात के बाद ऐसे भागे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved