MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • शोविक ने नारकोटिक्स से क्या कह दिया कि तुरन्त हो गया गिरफ्तार? इन 5 बड़ी वजहों से रिया भी होगी अरेस्ट

शोविक ने नारकोटिक्स से क्या कह दिया कि तुरन्त हो गया गिरफ्तार? इन 5 बड़ी वजहों से रिया भी होगी अरेस्ट

नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा सहित दो ड्रग पेडलर्स को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने शोविक को गिरफ्तार किया। शनिवार को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया था। इसके बाद सुशांत के पिता ने बिहार में एफआईआर दर्ज कराई और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इसके बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया गया।  

5 Min read
Author : Vikas Kumar
| Updated : Sep 09 2020, 11:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

रिया के भाई शोविक ने एनसीबी के सामने क्या कबूला?  
1- शोविक की गिरफ्तारी के बाद रिया पर भी जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, शोविक ने एनसीबी के सामने कबूल किया है कि उसने बहन रिया के कहने पर ही सैमुअल मिरांडा के जरिए सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदी।
2- शोविक ने एनसीबी को बताया कि उस ड्रग्स का इस्तेमाल सुशांत के लिए किया जाता था। 
3- सैमुअल मिरांडा ने भी एनसीबी के सामने कबूला कि उस ड्रग्स का इस्तेमाल सुशांत के लिए किया जाता था। 
4- ड्रग्स के बदले पेमेंट का भी सबूत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स के बदले 12 बार डिजिटल पेमेंट किया गया। इस दौरान रिया चक्रवर्ती का क्रेडिक कार्ड भी इस्तेमाल किया गया। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

वकील उज्जवल निकम ने कहा, कोई आईविटनेस नहीं, सरकमस्टेंशियल एविडेंस होगा महत्वपूर्ण
वकील उज्जवल निकम ने कहा, जिस तरह से एनसीबी कार्रवाई कर रही है, वैसे  में रिया भी जल्द ही गिरफ्तार हो सकती है। सुशांत केस में ड्रग एंगल एक मोटिव से जुड़ता है। बता दें कि बांद्रा में 14 जून को अपने फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का शव मिला था। निकम ने कहा इस केस में आईविटनेस नहीं है। इसलिए सरकमस्टेंशियल एविडेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
 

311

रिया के गिरफ्तार होने की 5 बड़ी बजह
1- हमें समझना होगा कि रिया को क्यों गिरफ्तार किया जाएगा? पहली वजह है रिया सुशांत को ड्रग्स देने की आरोपी हैं। पूछताछ में शोविक ने खुद इस बात को कबूल किया है। 
2- दूसरी वजह है कि सुशांत के ड्रग एडिक्ट बनाने में रिया की भूमिका पाई जा रही है। 
3- तीसरी वजह है कि सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत के पैसों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 
4- चौथी वजह है कि रिया की वजह से ही सुशांत अपने परिवार से अलग हुए। 
5- पांचवीं वजह है कि 27 अगस्त को सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि रिया ने उनके बेटे को जहर देकर मारा है। उन्होंने कहा था, रिया मेरे बेटे की हत्यारिन है। ड्रग्स देती थी। गिरफ्तार की जाएगी। 
 

411

एनसीबी ने शुक्रवार की शाम को शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने शोविक और सैमुअल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान एनसीबी ने दोनों को सबूत भी दिखाए, जिसके बाद दोनों झूठ नहीं बोल सके। 
 

511

सुशांत केस में ड्रग रैकेट के 5 बड़े किरदार कौन हैं?
ड्रग रैकेट में पांच प्रमुख किरदार हैं। रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पेडलर जैद विलात्रा, जो सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई करता था, बासित परिहार, जिसने सैमुअल को जैद विलात्रा से मिलवाया, और पांचवा किरदार गोवा के एक रिसॉर्ट में ड्राइवर फैयाज अहमद। फैयाज ड्रग्स पहुंचाने का काम करता था। 
 

611


सुशांत ड्रग एंगल में 7 लोगों की गिरफ्तारी
अब तक ड्रग्स से जुड़े मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से दो को जमानत दी गई है। सैमुअल मिरांडा ने पहले मुंबई पुलिस और सीबीआई को बताया कि सुशांत सिंह की बहन और उनके पति सिद्धार्थ ने उन्हें सुशांत के घर का मैनेजर नियुक्त किया था। 
 

711

सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल 80 हजार रुपए महीना पाता था
सैमुअल ने पहले एक रॉयल कैरेबियन क्रूज पर काम किया और नौकरी छोड़ने के बाद उसे एक कंसल्टेंसी फर्म के जरिए से यह नौकरी मिली। उनका काम घर का प्रबंधन करना था और इसके लिए उन्हें 80,000 रुपए महीना वेतन मिलता था। 
 

811

शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से ही एक्शन में एनसीबी
एनसीबी टीम को राकेश अस्थाना लीड कर रहे हैं। सुशांत सिंह केस के ड्रग कनेक्शन की जांच उनकी निगरानी में की जा रही है। इससे पहले दिन यानी शुक्रवार को एनसीबी ने शोविक और मिरांडा के घर पर छापा मारा। एनसीबी ने शोविक के लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों के साथ एनसीबी ने सांताक्रूज (पश्चिम) में शोविक चक्रवर्ती के घर और उपनगरीय अंधेरी (पश्चिम) में मिरांडा के घर में सुबह 6:30 बजे से छापा मारा। शोविक अपनी बहन रिया के साथ रहता है। 
 

911

एक तरफ रिया दूसरी तरफ मिरांडा के घर छापा मारा
शोविक चक्रवर्ती और मिरांडा जो सुशांत राजपूत के घर के मैनेजर थे, दोनों को तलाशी के दौरान जांच में शामिल होने के लिए समन सौंपा गया था और उन्हें एनसीबी के बल्लार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित कार्यालय में लाया गया था। 
 

1011

सुशांत केस में कैसे शामिल हुई देश की 3 बड़ी जांच एजेंसियां
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद सुशांत की मौत की जांच में शामिल होने वाली NCB तीसरी केंद्रीय एजेंसी है। 26 अगस्त को एनसीबी ने केस दर्ज किया, जिसमें ईडी ने ड्रग्स एंगल के बारे में लिखा था, जिसमें रिया, उसके भाई, जया साहा, सुशांत के सह-प्रबंधक श्रुति मोदी और गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य का नाम शामिल था। इसके बाद रिया और श्रुति मोदी, मिरांडा और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी के बीच व्हाट्सएप मैसेज आए। 27-28 अगस्त की रात को एजेंसी ने मुंबई में तलाशी ली और अब्बास लखानी और करण अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से मारिजुआना जब्त किया। मामले में शामिल लोगों के बीच चैट में ड्रग्स का जिक्र मिला। 
 

1111

19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं दूसरी तरफ पटना में सुशांत के पिता के के सिंह ने  एफआईआर दर्ज कराई है। 
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vikas Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maharashtra: 200 साल का इंतजार खत्म! सज-धजकर रथ में आई बेटी, खुशियों से झूम उठा परिवार! VIDEO
Recommended image2
युद्ध, बाढ़, टैरिफ और क्रिकेट...Iran-US War से Ukraine तक, भारत पर भी संकट? जानिए 10 बड़ी खबरें
Recommended image3
कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेन्द्र मिश्रा? सेना से क्या है कनेक्शन?
Recommended image4
5 सितंबर तक इन राज्यों में संभलकर रहें! कम बारिश के अनुमान के बीच भारी वर्षा की चेतावनी
Recommended image5
Bangladesh Big Alert: अल-कायदा, ISIS और लूटे हथियार...क्या भारत के लिए बढ़ रहा खतरा? खास रिपोर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved