- Home
- National News
- सुशांत सिंह राजपूत के पंखे की ऊंचाई को लेकर बड़ा खुलासा; हैरान करने वाली है पंचनामा में लिखी ये जानकारी
सुशांत सिंह राजपूत के पंखे की ऊंचाई को लेकर बड़ा खुलासा; हैरान करने वाली है पंचनामा में लिखी ये जानकारी
मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी राज से पर्दा नहीं उठा है। इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं, जिसके चलते मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में है। अब मीडिया के हाथ सुशांत सिंह की पंचनामा डिटेल लगी है। इसमे कई ऐसे खुलासे हुए हैं, तो सुशांत की आत्महत्या पर सवाल उठा रहे हैं। पंचनामा रिपोर्ट में सुशांत के कमरे में लगे पंखे की ऊंचाई और एक्टर की ऊंचाई को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस ने सुशांत के कमरे का डायग्राम बनाया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंचाई 5 फीट 11 इंच है। वहीं, सुशांत सिंह की हाईट 1.78 मीटर यानी 5 फीट 10 इंच (गूगल के मुताबिक) है।
हालांकि, सुशांत अपनी हाइट 6 फीट बताते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के बेड और गद्दे की ऊंचाई 1 फीट 9 इंच है, इसमें 8 इंच गद्दे की ऊंचाई भी शामिल है।
पंखे पर लटककर कैसे कर सकते हैं सुसाइड?
सुशांत का शव जिस कमरे में मिला था कि जमीन से छत की ऊंचाई 9 फीट 3 इंच है। वहीं, पीओपी से फ्लोर 8 फीट 11 इंच। सुशांत सिंह का शव जिस स्थिति में लटका मिला था उनका शरीर झुका हुआ था और बाथरोब की बेल्ट भी टूटी हुई थी।
अब इस रिपोर्ट पर यह सवाल उठता है कि अगर गद्दे से पंखे की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच है। तो एक 5 फीट 10 इंच का व्यक्ति पंखे से लटककर कैसे सुसाइड कर सकता है।
पीली पड़ गई थी सुशांत की बॉडी
इससे पहले एंबुलेंस अटेंडेट ने भी तमाम प्रकार के दावे किए थे। उसने बताया का कि उसने पहले भी सुसाइड वाली बॉडीज देखी है, लेकिन सुशांत की बॉडी पीली पड़ गई थी। अटेंडेंट ने दावा किया है कि सुशांत की बॉडी के पैर न केवल मुड़े हुए थे बल्कि उन पर निशान भी थे। अटेंडेंट ने यह भी दावा किया कि सुशांत के गले पर बने निशान पर भी सवाल उठाए हैं।
क्या है सुशांत केस?
सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके कमरे में फांसी पर लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया। हालांकि, सुशांत सिंह के परिजन और रिश्तेदार इसे हत्या बता रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.