MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • कभी पुरानी कार से चलने वाली अर्पिता रहती थी इस घर में, फिर कैसे बनी आलीशान फ्लैटों की मालकिन

कभी पुरानी कार से चलने वाली अर्पिता रहती थी इस घर में, फिर कैसे बनी आलीशान फ्लैटों की मालकिन

Arpita Mukherjee: पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से भी अब 29 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। इसके साथ ही 5 किलो सोना भी बरामद हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने​​​​ बुधवार को अर्पिता के बेलघरिया स्थित उनके दूसरे फ्लैट में छापेमारी की, जो सुबह तक चली। इस घर से इतना कैश मिला कि ईडी को नोट गिनने की कई मशीनें बुलवानी पड़ीं। बता दें कि यह अर्पिता का पुश्तैनी घर है, जहां उनकी मां रहती हैं। अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा कई किलो सोना और 20 मोबाइल फोन अलग हैं। कभी साधारण से घर में रहती थी अर्पिता..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 03 2022, 10:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कभी बेलघरिया वाले घर में रहती थी अर्पिता : 
अर्पिता कभी 24 परगना जिले में स्थित बेलघरिया वाले घर में ही रहती थी। ईडी ने बुधवार को अर्पिता के बेलघरिया वाले घर के अलावा, कस्बा राजडांगा और बारासात में स्थित साड़ी की दुकान समेत 6 जगहों पर छापे मारे। बेलघरिया वाले घर में ईडी के 15 अफसरों की टीम पहुंची थी। बेलघरिया हाउसिंग में ही अर्पिता के दो फ्लैट हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

मॉडलिंग की वजह से मिलने लगे साइड रोल : 
अर्पिता ने कोलकाता के पटुली, लेक व्यू रोड और बैरकपुर में तीन नेल आर्ट शोरूम भी खोले। उनके ये शोरूम भी चलने लगे। इसके साथ ही मॉडलिंग की वजह से उन्हें बांग्ला और उड़िया फिल्मों में साइड रोल भी मिलने लगे। यहां तक कि अर्पिता ने पॉपुलर एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी और जीत के साथ भी कुछ फिल्मों में छोटे-मोट रोल किए।

37

बांग्ला एक्टर के साथ किया फिल्मों में काम : 
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अनूप सेनगुप्ता के मुताबिक, मैं फिल्म मामा भगने (2010) के लिए हीरोइन की दोस्त के लिए एक लड़की की तलाश कर रहा था। तभी किसी ने मुझे अर्पिता से मिलवाया। इसके बाद मैंने उन्हें काम दिया। बाद में मैंने उन्हें 2011 में आई फिल्म 'बांग्ला बचाओ' में भी रोल दिया, जिसमें उन्होंने एक बार फिर प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ काम किया। 

47

कभी सेकेंड हैंड कार से चलती थी अर्पिता :  
अनूप सेनगुप्ता बताते हैं कि मैंने अर्पिता को साइड एक्ट्रेस के तौर पर काम दिया था। मैं ये देखकर शॉक्ड हूं कि उसके घर में इतना कैश कहां से आया। जहां तक मैं उसे जानता हूं तो वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। मैंने तो उसे सेकंड हैंड कार से ही चलते देखा था। 

57

पिता की मौत के बाद ऑफर हुई नौकरी तो ठुकरा दी : 
बता दें कि अर्पिता की एक छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं अर्पिता की मां मिनाती मुखर्जी बेलघरिया में अपने पैतृक घर में रहती हैं। अर्पिता के पिता सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी में थे। लेकिन अचानक उनका निधन हो गया। इसके बाद वो नौकरी अर्पिता को ऑफर हुई लेकिन उसने करने से मना कर दिया। वो मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में जाना चाहती थी। 

67

फिर ऐसे हुई पार्थ चटर्जी से मुलाकात : 
बता दें कि पार्थ चटर्जी से अर्पिता मुखर्जी की पहली मुलाकात एक बांग्ला एक्ट्रेस ने करवाई थी। वो पहले से ही पार्थ की दोस्ती थी। इसके बाद पार्थ ने अर्पिता को कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा उत्सव समिति का स्टार प्रचारक बनवा दिया। पार्थ चटर्जी पहले से ही भी इस समिति से जुड़े हुए थे। पार्थ से मुलाकात के बाद तो जैसे अर्पिता की किस्मत ही चमक उठी।  

77

अर्पिता के फ्लैट को किया गया सील : 
बता दें कि अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा कैश और बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया जा चुका है। ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित दो फ्लैट्स में से एक को सील कर दिया है। 

ये भी देखें : 

शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता मुखर्जी ने खोल दी ममता बनर्जी के मंत्री की कलई, पूछताछ में कह दी इतनी बड़ी बात

जिसके घर मिले 21 करोड़ कैश, वो बॉलीवुड में इन 4 लोगों को करती है फॉलो, एक तो पहले से ही दागदार

जिसके घर मिले 21 करोड़ कैश वो दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं, फिल्मों में भी काम कर चुकी अर्पिता मुखर्जी

ममता बनर्जी के राज में हुए ये 6 बड़े घोटाले, एक घपले में तो पैसे की कोई थाह नहीं

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Rains: नई संसद में टपका पानी, रेणुका चौधरी का तंज- 'वोट नहीं, नाव चाहिए'
Recommended image2
क्या है US Operation Economic Outcast? 4 भारतीय कंपनियां, 3 नागरिक निशाने पर, ईरान से कारोबार बैन
Recommended image3
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image4
Beijing से Washington तक हलचल, Hormuz में संकट! दुनिया में बढ़ी बेचैनी, 26 अगस्त की बड़ी खबरें
Recommended image5
Operation Sindoor: पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला कैसे हुआ? ऑपरेशन सिंदूर पर जनरल चौहान का बड़ा खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved