- Home
- National News
- चीन ही नहीं भारत में भी युद्ध स्तर पर चल रहीं तैयारियां, कोरोना के इलाज के लिए बना डाले ये अस्पताल
चीन ही नहीं भारत में भी युद्ध स्तर पर चल रहीं तैयारियां, कोरोना के इलाज के लिए बना डाले ये अस्पताल
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले में भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में केंद्र और राज्य की सरकारें इससे निपटने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं। इसके बावजूद अब तक 47 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं, 1400 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 140 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस जब से सामने आया है, भारत सरकार लगातार इससे निपटने के लिए अस्पताल, टेस्टिंग किड की संख्या, क्वारंटाइन सेंटर की संख्या बढ़ाने की कोशिश में जुटी हैं। यहां हम आपको उन अस्पतालों के बारे में बता रहे हैं जो हाल ही में कोरोना वायरस के इलाज के लिए तैयार किए गए हैं।
18

ओडिशा में बन रहे दो अस्पताल: ओडिशा सरकार कोरोना के इलाज के लिए दो अस्पताल बना रही है। ये अस्पताल 10 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। भारत में यह कोरोना के इलाज के लिए सबसे बड़े अस्पताल होंगे। इनमें 1 हजार बेड होंगे। ये भुवनेश्वर में बन रहे हैं।
28
इन्हें बनाने के लिए ओडिशा सरकार ने एसयूएम और केआईएमएस मेडिकल कॉलेज से एग्रीमेंट किया है। ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन और महानंदी कोलफील्ड इस प्रोजेक्ट में फंडिंग कर रहा है। दोनों अस्पताल 10 अप्रैल तक शुरू हो जाएंगे।
38
एम्स: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने ट्रामा सेंटर बिल्डिंग को कोरोना वायरस के इलाज के लिए अस्पताल में तब्दील करने का फैसला किया है। ट्रामा सेंटर को अस्पताल में बदलने का काम शुरू हो चुका है। शुरुआत में इसमें 260 बेड होंगे।
48
यहां 242 बेड हैं। 18 और जोड़े जाएंगे। अभी यहां 50 आईसीयू यूनिट हैं। वहीं, 70 वेंटिलेटर और 30-40 बेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट हैं।
58
सेना भी आई आगे: भारतीय थल सेना, एयर फोर्स और नेवी ने देशभर में अपने 28 मिलिट्री हॉस्पिटल को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए तैयार करने का फैसला किया है। इसमें लखनऊ, पटियाला, गया, बेलगांव, गोववा, कलाइकुंदा, दीमापुर, अहमदाबाद, अखनूर के अस्पताल शामिल हैं।
68
असम में बन रहे 4 अस्थाई अस्पताल : असम सरकार ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कमर कस ली है। यहां चार अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं। साथ ही असम में क्वारंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है, इसमें 700 लोग क्वारंटाइन किए जा सकेंगे।
78
चार अस्पतालों में 1200 बेड होंगे। असम के हेल्थ मिनिस्टर हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया, जल्द ही ये अस्पताल इलाज के लिए शुरू हो जाएंगे। ये ऐसी जगह बनाए जा रहे हैं, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।
88
अंबानी ने शुरू किया अस्पताल: मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक अस्पताल शुरू किया है। इसमें कोरोना के 100 मरीजों की इलाज की व्यवस्था है। साथ ही अस्पताल में वेंटिलेटर, पेसमेकर जैसी सभी जरूरी उपकरण भी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos