- Home
- National News
- तमिल V/s हिंदी: क्या आपको पता है कि दुनिया की टॉप-20 भाषाओं में ये दोनों किस पोजिशन पर हैं?
तमिल V/s हिंदी: क्या आपको पता है कि दुनिया की टॉप-20 भाषाओं में ये दोनों किस पोजिशन पर हैं?
पुडुचेरी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की वी नारायणसामी सरकार के लिए 22 फरवरी अच्छी नहीं रही। कांग्रेस की अगुवाई वाली इस सरकार ने विद्रोहियों के आगे घुटने टेक दिए। पहले बता दें कि हाल में कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी की सरकार खतरे में आ गई थी। सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस गठबंधन में शामिल DMK के एक-एक और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। यहां बहुमत के लिए 14 विधायक चाहिए थे। कांग्रेस के पास 12 बचे थे, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायकों का समर्थन है। अब आपको बताते हैं कि जनवरी में नारायणसामी ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि वे राज्य में हिंदी को कभी लागू नहीं होने देंगे। बता देंकि पुडुचेरी की मुख्य भाषा तमिल है। इसके बाद तेलुगू और अंग्रेजी बोली जाती है। दक्षिण भारत में हिंदी को लेकर कभी अच्छी भावना नहीं रही। इससे पहले 2019 में डीएमके नेता डीएम स्टालिन ने कहा था कि तमिल लोगों के खून में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं है। तमिलों पर हिंदी थोपना मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंकने जैसा है। यह विवाद दक्षिण भारत में शिक्षा नीति में हिंदी को एक अनिवार्य भाषा बनाने की कवायद से शुरू हुआ था। आइए जानते हैं दुनिया में हिंदी आखिर है कहां?

हाल में वर्ल्ड लैंग्वेज डाटाबेस के 22वें एडिशन 'इथोनोलॉज' के मुताबिक, दुनियाभर में 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं हैं, इसमें हिंदी दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
इथोनोलॉज के अनुसार पूरे विश्व में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। इसमें पहले स्थान पर अंग्रेजी है। यह पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग बोलते हैं।
दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक चीन में बोली जाने वाली भाषा मैंड्रेन है। इसे 111.7 करोड़ लोग बोलते हैं।
चौथे पर नंबर आती है स्पेनिस। इसे 53.4 करोड़ लोग बोलते हैं। पांचवें नंबर पर आती है फ्रेंच। इसे 28 करोड़ लोग बोलते हैं।
दुनिया की 20 सबसे अधिक बोली जाने वालीं 6 भाषाओं में हिंदी के बाद बंगाली का नंबर आता है। यह 26.5 करोड़ लोग बोलते हैं। इसका नंबर दुनिया में 7वें नंबर पर है। उर्दू दुनिया में 11वां नंबर रखती है। यह 17 करोड़ लोग बोलते हैं। मराठी 15वीं जगह, इसे 9.5 करोड़ लोग बोलते हैं। तेलुगू 9.3 करोड़ लोगों के साथ 16वें, जबकि 19वें स्थान पर तमिल अपनी पोजिशन रखती है। इसे दुनिया में 8.1 करोड़ लोग बोलते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.