- Home
- National News
- पहले एक्सीडेंट, फिर भागने की कोशिश और एनकाउंटर, जानिए... विकास दुबे की मौत की पूरी कहानी
पहले एक्सीडेंट, फिर भागने की कोशिश और एनकाउंटर, जानिए... विकास दुबे की मौत की पूरी कहानी
कानपुर. 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर ले जाया जा रहा था। उसी वक्त एसटीएफ की जिस कार से विकास दुबे लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। विकास की उज्जैन में गिरफ्तारी से एनकाउंटर तक पूरी कहानी....

क्या किया था विकास दुबे ने?
कानपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। लेकिन विकास को इसकी सूचना पहले से लग गई। विकास और उसके साथी पहले से तैनात हो गए। जैसे ही पुलिस विकास के घर पहुंची। विकास और उसके आसपास के घरों से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमलावर पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे। विकास पर हत्या और लूट समेत पहले से ही 60 से ज्यादा केस दर्ज थे।
कैसे हुआ गिरफ्तार?
राज्य सरकार ने विकास और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें बनाई थीं। 7 दिन में पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को गिरफ्तार किया, वहीं, कुछ साथी मुठभेड़ में ढेर हुए। गुरुवार को विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ था। विकास ने मंदिर में खुद बताया था कि वह कानपुर वाला विकास दुबे हैं।
उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था विकास दुबे?
मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंप दिया था। इसके बाद उसे सड़क के रास्ते उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर के पास विकास दुबे जिस कार से कानपुर लाया जा रहा था। उसका एक्सीडेंट हो गया।
पुलिस पर की फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विकास दुबे ने एक्सीडेंट के बाद पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया। डॉक्टर्स ने मौत की पुष्टि कर दी।
पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, नहीं माना
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन विकास दुबे नहीं माना। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.