- Home
- National News
- कानपुर से शुरु हुई विकास दुबे की कहानी कानपुर में ही खत्म, देखिए एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें
कानपुर से शुरु हुई विकास दुबे की कहानी कानपुर में ही खत्म, देखिए एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें
कानपुर. 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में एनकाउंटर में मारा गया। वैसे तो विकास दुबे स्थानीय स्तर पर बड़ा गैंगस्टर था, उस पर हत्या, लूट समेत 60 मामले दर्ज थे। लेकिन 2 जुलाई यानी 8 दिन पहले विकास दुबे कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पूरे देश में छा गया था। कानपुर से शुरु हुआ विकास दुबे की कहानी कानपुर में ही खत्म हो गई।

विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में 9 जुलाई गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे सड़क रास्ते से उज्जैन से कानपुर लाया गया था। कानपुर से 17 किमी पहले एसटीएफ की उस गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है, जिसमें वह सवार था।
विकास ने एसटीएफ जवान की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। एसटीएफ ने उससे सरेंडर करने को कहा। इस दौरान विकास ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास ढेर हो गया।
कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, कार एक्सीडेंट में चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।
टोल प्लाजा पर ली गईं तस्वीरों में विकास दुबे इस कार में सवार नजर आ रहा था।
विकास दुबे को उज्जैन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे सड़क रास्ते से झांसी होकर कानपुर लाया जा रहा था।
एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार ने बताया, कार काफी रफ्तार से आ रही थी। उसी वक्त डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। इस दौरान कार में सवार पुलिसकर्मी और एसटीएफ के अफसर भी जख्मी हो गए।
विकास पुलिसकर्मियों के घायल होने का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था।
जब पुलिस ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन विकास दुबे नहीं माना। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.