MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • विकास दुबे ने अपने काले बैग में रखा था चाकू, बिट्टू भैया कौन है, जिसे गिरफ्तारी के वक्त पुकार रहा था?

विकास दुबे ने अपने काले बैग में रखा था चाकू, बिट्टू भैया कौन है, जिसे गिरफ्तारी के वक्त पुकार रहा था?

नई दिल्ली. विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। उसके पास काले रंग का एक पिट्ठू बैग भी मिला। पुलिस ने बैग की पड़ताल की तो उसमें एक चाकू और कुछ कपड़े मिले। पुलिस ने काले बैग को जब्त कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के लॉकर रूम में विकास ने अपना बैग रखा था। इतना ही नहीं, पुलिस ने जूता स्टैंड से विकास दुबे के रखे जूते भी जब्त कर लिए। इसके बाद एमपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मंदिर परिसर में तलाश अभियान शुरू किया। विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में है, ऐसे में कुछ बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब सामने आ सकते हैं।   

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 10 2020, 10:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक सवाल पूछ रहे हैं कि विकास दुबे कानपुर से उज्जैन कैसे पहुंचा? किसने उसकी मदद की?  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

सवाल नंबर 1- उज्जैन के महाकाल मंदिर से मास्टरमाइंड विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया तो वह जोर जोर से बिट्टू भैया बिट्टू भैया चिल्ला रहा था। ऐसे में पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये बिट्टू भैया कौन है? क्या इसी ने विकास दुबे की मदद की।

311

सवाल नंबर 2- यह भी बहुत अहम सवाल है कि क्या विकास दूबे ने अपनी गिरफ्तारी जानबूझकर करवाई है? क्या यह गिरफ्तारी उसके प्लान का हिस्सा थी ?

411

सवाल नंबर 3- मीडिया में खबर है कि विकास दुबे को उज्जैन पहुंचने में दो वकीलों ने मदद की।लेकिन अभी तक पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर वकीलों ने विकास दुबे को कैसे उज्जैन तक पहुंचाया।

511

सवाल नंबर 4- कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर की गुत्थी उलझी हुई है। जानकारी मिली है कि कल रात साढ़े दस बजे के आसपास उज्जैन के डीएम आशीष सिंह और एसपी मनोज कुमार भारी हड़बड़ाहट में उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे थे। ऐसे में बड़ा सवाल कि आखिर डीएम और एसपी महाकाल मंदिर क्यों गए?

611

सवाल नंबर 5- विकास दूबे आखिर इतने आराम से इतनी लंबी दूरी तय कर उज्जैन कैसे पहुंचा? कानपुर से फरीदाबाद और वहां से उज्जैन पहुंचने में किसने उसकी मदद की? गिरफ्तारी के बाद इस सवाल का जवाब मिल सकता है। 

711

सवाल नंबर 6- महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे ने परिसर पर फोटो भी क्लिक कराई। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिसके पीछे कई राज्यों की पुलिस लगी हो वह इस तरह इतने आराम से कैसे टहल सकता है और उसने फोटो क्यों क्लिक करवाई।

811

सवाल नंबर 7- विकास दुबे को सरेंडर करना था तो वह उज्जैन क्यों गया? किसी पब्लिक प्लेस पर ही सरेंडर करना था तो यूपी में भी कर सकता था। क्या विकास दुबे को डर था कि वह एनकाउंटर में मार दिया जाएगा?

911

सवाल नंबर 8- विकास ने महंत शोभन सरकार के कहने पर 2003 में हाथ के अंदर ऑपरेशन करवाकर जीवनरक्षक दुर्गा कवच को डलवा लिया था। पूछताछ में पता लग सकता है कि आखिर ऑपरेेशन करवाकर दुर्गा कवच डलवाने की पीछे क्या वजह हो सकती है?

1011

सवाल नंबर 9- मुठभेड़ में आठ पुलिसवालों की बेरहमी से हत्या करने के बाद विकास दूबे और उसके कुछ साथी वहां से फरार हो गए थे। ऐसे में सवाल हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद विकास दूबे ने भागने की योजना कैसे बनाई? 

1111

सवाल नंबर 10- फरीदाबाद में पुलिस होटल पहुंची, तो उससे पहले ही विकास दुबे वहां से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाया जा सकेगा कि विकास दुबे को पहले से ही पुलिस के आने की खबर कैसे लगी?

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Air India Flights: सऊदी जाने वालों को झटका, जेद्दाह की उड़ानों पर 24 नवंबर तक रोक, रियाद-दम्माम भी बंद!
Recommended image2
Pakistan Ministe: ताजमहल-निजामुद्दीन जाना चाहते थे मुसादिक मलिक, भारत ने नहीं दी इजाजत, आखिर क्यों?
Recommended image3
Top 10 News: ओडिशा में तूफान का कहर, भारत-फ्रांस का बड़ा प्लान, NSE ने चौंकाया, ट्रंप का बड़ा बयान!
Recommended image4
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI
Recommended image5
Artificial Sun: 3 महीने तक नहीं निकलता सूरज, फिर इस गांव में कैसे होती है रोशनी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved