MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Weather Report: कल से फिर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Report: कल से फिर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच एक नया पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) सक्रिय हो रहा है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ के 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 17 से 20 फरवरी के बीच एक नया पश्चिम विक्षोभ आएगा। इससे उत्तर भारत पर असर पड़ेगा। हालांकि पश्चिमी राज्यों में ठंड से अभी राहत है, लेकिन तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलती रहेंगी। इनकी स्पीड 25-30 किमी होगी।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 12 2022, 10:18 AM IST| Updated : Feb 12 2022, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम खुला रहेगा। लेकिन 15 फरवरी से फिर बर्फबारी के आसार हैं। दिल्ली में अगले हफ्ते तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से सर्दी से राहत मिलेगी।

शिमला की यह तस्वीर Krish Chadha, जबकि दूसरी तस्वीर Himachal Travel Time के twitter पेज से ली गई है। 
 

25

उत्तराखंड में 13 और 14 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इधर,नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व  उत्तरकाशी में आज सुबह लगभग 5:03 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

उत्तराखंड की यह तस्वीर Munsyari Heaven के twitter पेज से ली गई है। 

यह भी पढ़ें-'हरामी नाला' के कीचड़ में जाकर छुप गए थे 6 पाकिस्तानी मछुआरे, लेकिन BSF के कमांडो ने उन्हें ढूंढ़ ही निकाला
 

35

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आजकल में फिर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद बारिश और बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आएगी।

कश्मीर की यह तस्वीर Live Wire के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-देश में धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार कर रही हरसंभव प्रयास, लंबे समय बचाएंगे अपनी विरासत- जी. किशन रेड्डी

45

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। असम, मेघालय, नागालैंड, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

कश्मीर की यह तस्वीर Mir Faisal के twitter पेज से ली गई है।
 

यह भी पढ़ें-भारत की कई बेहतरीन और लोकप्रिय किताबें अंग्रेजी के अलावा अब चीनी और रूसी भाषा में भी उपलब्ध; ये रही लिस्ट

55

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार,  पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।

देश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व राजस्थान। झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति देखी गई।

कश्मीर की यह तस्वीर Chinar के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-Weather report: आज मौसम बड़ा बेईमान है, कुछ दिन और संभलकर रहें; जानिए आपके प्रदेश का हाल

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved