MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा 2024 के चुनाव में उतरेगी बीजेपी, जानिए क्यों हैं अमित शाह के फेवरिट...

जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा 2024 के चुनाव में उतरेगी बीजेपी, जानिए क्यों हैं अमित शाह के फेवरिट...

BJP President JP Nadda: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह तय हो गया कि लोकसभा चुनाव 2024 तक जेपी नड्डा ही संगठन के चीफ रहेंगे। अमित शाह के खास माने जाने वाले जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का भी ऐलान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन स्वयं गृह मंत्री ने ही किया। गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी नड्डा अध्यक्ष के रूप में मोदी-शाह की पहली पसंद हैं। जेपी आंदोलन से निकले नड्डा वैसे तो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन उनका जन्म और अधिकतर शिक्षा बिहार में ही हुआ है। आईए जानते हैं बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में... 

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jan 17 2023, 05:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बिहार में हुआ था जन्म...

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्डा की जन्मस्थली बिहार है। पटना विवि में प्रोफेसर रहे डॉ.नारायण लाल नड्डा व कृष्णा नड्डा के पुत्र जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 में पटना में हुआ था। चूंकि, पिता पटना विवि में प्रोफेसर थे इसलिए जेपी नड्डा की युवावस्था बिहार के पटना में ही बीती। यहीं से उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा ली थी। सेंट जेवियर्स स्कूल पटना से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद बीए पटना विवि से ही किया। एलएलबी करने वाले जेपी नड्डा की शादी डॉ.मल्लिका नड्डा से हुई है। नड्डा की सास जयश्री बनर्जी भी लोकसभा में सांसद रह चुकी हैं।

25

विद्यार्थी जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय हो गए। 1975 में जेपी आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ नड्डा भी महत्वपूर्ण रूप से सक्रिय हो गए। हालांकि, बीए पूरी करने के बाद हिमाचल प्रदेश से एलएलबी किया। इसी दौरान नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में एबीवीपी के लिए काम करना शुरू किया। 1984 में हिमाचल प्रदेश के एबीवीपी के पहले अध्यक्ष बाए गए। इसके बाद दिल्ली एबीवीपी के संगठन मंत्री बनाए गए। 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए।
 

35

1991 में बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राममंदिर आंदोलन अपनी शबाब पर था। बीजेपी लगातार सफलता हासिल कर रही थी। इसी समय 1991 में जेपी नड्डा को भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। मुरली मनोहर जोशी उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। 1993 में नड्डा को पुन: यूथ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 
 

45

1993 में पहली बार विधायक बनें और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे

1993 में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में नड्डा को बिलासपुर से चुनाव लड़ाया गया। विधायक बनने के बाद वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए। 1998 में हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनने पर पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। 2007 में वह फिर हिमाचल सरकार के मंत्री बने। 2010 में संगठन में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए।
 

55

2014 में मोदी सरकार में बनाए गए मंत्री

संगठन से लेकर सदन तक नड्डा लगातार सक्रिय रहे। 2012 में हिमाचल प्रदेश से उनको राज्यसभा में भेजा गया। 2014 में मोदी सरकार बनने पर उनको केंद्रीय मंत्री बनाया गया। साथ ही उनको आधा दर्जन से अधिक राज्यों की समय-समय पर संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी जाती रही। 2019 में उनको दुबारा राज्यसभा में भेजा गया।

2019 में अमित शाह के साथ बनाए गए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

जेपी नड्डा को 2019 में अमित शाह के सहयोग में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। मोदी सरकार के दुबारा बनने के बाद 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। एक बार फिर जेपी नड्डा को बीजेपी ने जून 2024 तक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। अमित शाह ने स्वयं इसका ऐलान किया है।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved