वायरल हुई CM अरविंद केजरीवाल की ये तस्वीर, जानिए आखिर कौन है ये बुजुर्ग महिला?
नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केजरीवाल एक बुजुर्ग महिला का हाथ थामे उन्हें स्टेज पर लाते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग महिला ने केजरीवाल के लिए काफी कुछ कहा जिसके बाद सीएम ने उनके के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। आइए जानते हैं दिल्ली का जिम्मेदार बेटा मैसेज के साथ इस फोटो के वायरल होने के पीछे की सच्चाई......
15

दरअसल दिल्ली में फरवरी तक नई विधानसभा का गठन होना है। राज्य में चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुट गई हैं। इसी के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। केजरीवाल दोबारा सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद केजरीवाल धड़ाधड़ टाउनहाल कर रहे हैं और लोगों से मुखातिब हो रहे हैं। इस कैंपेन में ही सीएम दिल्ली की एक आम बुजुर्ग महिला से मिले।
35
शुक्रवार को दिल्ली के पीतमपुरा में आप ने एक हफ्ते के अंदर दूसरा टाउनहाल किया और लोगों के बीच अपनी सरकार द्वारा कराए कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से दूसरे टाउनहाल की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं।
45
इसी में ये फोटो नजर आई जो कार्यक्रम के दौरान की है। तस्वीर में केजरीवाल बुजुर्ग महिला का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वह महिला सीएम से बात करने स्टेज पर आती है तो सीएम खुद आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़कर उन्हें सहारा देते हैं। महिला माइक में सीएम की तारीफों के पुल बांध देती हैं और कहती हैं कि देश की सारी माओं को ऐसा बेटा मिले। इसके बाद केजरीवाल बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।
55
इस फोटो को "दिल्ली का जिम्मेदार बेटा" कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इस फोटो को देख लोगों ने सोचा कि शायद ये महिला केजरीवाल की मां हैं, लेकिन वह एक आम नागरिक थीं जो केजरीवाल सरकार से मिलने वाली सुविधाएं पर अपना पक्ष रखने आई थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर छाई हुई है और लोग सीएम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos